Nishaanchi Box Office Collection Day 5: अनुराग कश्यप की निशानची ने किया कितना कलेक्शन, जानें हिट हुई या फुस्स

Nishaanchi Box Office Collection Day 5: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित और ऐश्वर्या ठाकरे और वेदिका पिंटो स्टारर निशानची, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अजेय और जॉली एलएलबी 3 से हुई. आइये जानते हैं पांचवें दिन ये मूवी हिट हुई या फुस्स.

Nishaanchi Box Office Collection Day 5: ‘सत्या’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘देव डी’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता और लेखक अनुराग कश्यप की लेटेस्ट फिल्म निशानची सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है. क्राइम ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. इसको अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 5वें दिन ये टिकट खिड़की पर हिट हुई या फुस्स.

विशानची ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक निशानची ने 5वें दिन भारत में 1 बजे तक 0.01 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 1.04 करोड़ हो गया. क्राइम ड्रामा काफी धीमी गति से टिकट खिड़की पर आगे बढ़ रही है. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 धुआंधार कमाई कर रही है.

निशानची का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Nishaanchi Box Office Collection Day 1: 0.25 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 2: 0.39 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 3: 0.26 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 4: 0.13 करोड़
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 5: 0.01 करोड़

Nishaanchi Total Collection- 1.04 करोड़

निशानची की क्या है कहानी

निशानची, साल 2006 के कानपुर की बैकग्राउंड पर आधारित है और जुड़वां भाइयों बबलू और डबलू (ऐश्वर्य ठाकरे) की कहानी पर आधारित है, जो अपनी दोस्त रिंकू (वेदिका पिंटो) के साथ बैंक डकैती की कोशिश करते हैं. उनकी प्लानिंग में एक नाटकीय मोड़ तब आता है, जब बबलू पुलिस की ओर से पकड़ा जाता है और उसे 10 साल की जेल की सजा हो जाती है. दूसरी ओर, उसका जुड़वां भाई डबलू, रिंकू के साथ समय रहते भागने में कामयाब हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Worldwide Records: वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 की बल्ले-बल्ले, इन 16 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >