Nishaanchi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिट गई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’, टोटल कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Nishaanchi Box Office Collection: फिल्म ‘निशानची’ का खेल अब लगभग बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया है. फिल्म कमाई करने में संघर्ष कर रही है और इसने अबतक सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने डेब्यू किया था. चलिए आपको 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड बताते हैं.

Nishaanchi Box Office Collection: अनुराग कश्यप की लेटेस्ट फिल्म ‘निशानची’ को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर नकार दिया. फिल्म को लोगों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला और मूवी पिट गई. बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे की ये पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही लाख से शुरुआत की. इसके बाद कभी इसकी कमाई उठ नहीं पाई. मूवी के 13वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ चुका है और इसके बारे में आपको बताते हैं.

निशानची के 13वें दिन का कलेक्शन है मामूली

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘निशानची’ ने भारत में 13वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसने दुनियाभर में सिर्फ 1. 4 करोड़ रुपये की कमाई की. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 1.31 करोड़ रुपये है. जबकि इसके साथ ही रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने अबतक करीब 90 करोड़ रुपये कमा लिए. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशदा वारसी, हुमा कुरैशी और अमृता राव हैं.

जानें भारत में किस दिन निशानची ने कितना कलेक्शन किया

  • Nishaanchi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 2- 0.4 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 3- 0.28 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 4- 0.12 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 5- 0.06 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 6- 0.07 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 7- 0.07 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 8- 0.01 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 9- 0.01 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 10-0.01 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 11- 0.01 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 12- 0.01 करोड़ रुपये
  • Nishaanchi Box Office Collection Day 13- 0.01 करोड़ रुपये

Nishaanchi Total Collection- 1.31 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 X Reviews: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मीडिया यूजर्स बता रहे शानदार, क्लाइमेक्स में खड़े होंगे रोंगटे, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >