Nishaanchi की कहानी और स्टारकास्ट आई सामने, Jolly LLB 3 से होगी बॉक्स ऑफिस जंग, जान लें रिलीज डेट

Nishaanchi: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित "निशानची" 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस मूवी देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. इस फिल्म से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे डेब्यू कर रहे हैं. आइये जानते हैं इसकी कहानी क्या है.

Nishaanchi: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित “निशानची” को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था. जिसमें जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. मूवी 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी टक्कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 से होगी. आइये जानते हैं मूवी की कहानी क्या है.

क्या है निशानची की कहानी

“निशानची” से ऐश्वर्या ठाकरे अपनी एक्टिंग करियर में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और भावनात्मक गहराई का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. जार पिक्चर्स के बैनर तले अजय राय और रंजन सिंह की ओर से निर्मित और फ्लिप फिल्म्स के सहयोग से बनी यह फिल्म जुड़वां भाइयों की कहानी है, जो दिखने में एक जैसे हैं, लेकिन उनकी वैल्यू बिल्कुल अलग है. उनकी जर्नी भाईचारे, विश्वासघात, प्रेम के विषयों को उजागर करती है. फिल्म एक ऐसी दुनिया में स्थापित है, जहां गोलियां चलती हैं, वफादारी बदलती है, और नियति आग में तपती है.

निशानची में ये स्टार्स आएंगे नजर

निशानची में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है. कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप की ओर से लिखी गई है. इस बार ऐश्वर्या ठाकरे बबलू और डबलू की दोहरी भूमिका में हैं और वेदिका पिंटो निशानची में रिंकी की भूमिका में हैं. टीजर और गाने में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म, विंदू दारा सिंह ने किया रिवील

यह भी पढ़ें- Govinda और Sunita Ahuja के तलाक पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को इस परिवार का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >