जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने वाले पोस्ट पर नेहा कक्कड़ ने अब दी सफाई, कहा- मेरे पति और परिवार को इसमें ना लाए

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने पोस्ट में पर्सनल लाइफ और काम से ब्रेक लेने की बात कही थी. इस पोस्ट को उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया था. अब इसके बाद उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि वह अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर बात नहीं करेगी.

सिंगर नेहा कक्कड़ ने 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए थे. नेहा ने अपने पोस्ट में जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही थी. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. इन अफवाहों पर सिंगर ने रिएक्ट किया है.

ब्रेक पोस्ट के बाद नेहा कक्कड़ ने दी सफाई

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, प्लीज इन सारे मामलों में मेरे पति और परिवार को ना लाए. वह मेरे जानने वालों में सबसे अच्छे लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनके सपोर्ट की वजह से ही हूं. मैं कुछ दूसरे लोगों और सिस्टम से नाराज हूं. मुझे उम्मीद है कि आप यह समझेंगे और मेरे पति और मेरे परिवार को इन सब से दूर रखेंगे. मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए क्योंकि मीडिया वाले बहुत अच्छे से जानते हैं कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है. सबक सीख लिया है. अब से मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करूंगी. बेचारी इमोशनल नेहू इस दुनिया के लिए बहुत ज्यादा इमोशमल है. सॉरी और थैंक यू मेरे नेहूहार्ट्स. चिंता ना करे. मैं जल्द ही ज़ोरदार वापसी करूंगी. बहुत सारा प्यार.”

नेहा कक्कड़ ने 19 जनवरी को क्या किया था पोस्ट?

सिंगर ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा था, अब वक्त है जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का, जिसके बारे में मैं इस समय सोच सकती हूं. मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं. धन्यवाद.”. जबकि दूसरे पोस्ट में नेहा ने लिखा, “और मैं पैपराजी और फैंस से अनुरोध करती हूं कि वे मेरी बिल्कुल भी तस्वीरें या वीडियो न बनाएं. मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में शांति से जीने देंगे. प्लीज कोई कैमरा नहीं! मैं आप सबसे यही विनती करती हूं. मेरी शांति के लिए आप मुझे इतना तो दे ही सकते हैं.”

यह भी पढ़ेंNaagin 7: पूर्वी बनी अनंतकाल की नागिन रानी अनंता, मिली शक्तियां, ड्रैगन को हराकर खाई परिवार के खूनियों से बदला लेने की कसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >