Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या संग तलाक के 4 महीने बाद नताशा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हार्दिक अब भी फैमिली…’

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अलग हो चुके हैं. कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि एक्ट्रेस अपने बेटे को लेकर सर्बिया चली जाएगी. इसपर एक्ट्रेस ने वह सर्बिया नहीं लौटेगी.

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने जुलाई 2024 में अपने तलाक की घोषणा की. उन्होंने अपने चार साल के रिश्ते को खत्म कर दिया. कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्य है. नताशा कुछ समये के लिए सर्बिया चली गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि वह अगस्त्य के साथ सर्बिया में शिफ्ट हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं है और एक्ट्रेस ने इसपर बात की.

क्या बेटे को लेकर सर्बिया चली जाएगी नताशा स्टेनकोविक

नताशा स्टेनकोविक ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, ”शहर में चर्चा हो रही है कि मैं वापस चली जाउंगी. लेकिन मैं कैसे जाउंगी? मेरा एक बच्चा है. वह बच्चा यहां स्कूल जाता है. ऐसा कोई चांस नहीं है और बच्चे को यहां रहने की जरूरत है. वह यहीं का है. फैमिली यही है. मैं और हार्दिक अभी भी फैमिली है. हमारा एक बच्चा है और वह बच्चा हमेशा हमें फैमिली बनाता है. अगस्त्य को दोनों माता-पिता के पास रहने की जरूरत है. करीब 10 साल हो गए और मैं हमेशा इसी समय हर साल सर्बिया जाती हूं.” नताशा से पूछा गया कि क्या वह और हार्दिक दोनों मिलकर अगस्त्य को पालेंगे. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ”हां. हम कर को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.”

नताशा स्टेनकोविक बोली- लोगों सिर्फ बातें बनाना जानते हैं…

हार्दिक पंड्या संग तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक उनके साथ अपनी इक्वेशन पर बात नहीं करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ”उन्हें प्राइवेट रहना पसंद है, इसलिए नहीं कि उनके पास कुछ छिपाने के लिए है, बल्कि इसलिए की प्राइवेट लाइफ प्राइवेट ही होनी चाहिए. लोगों के जजमेंट पर एक्ट्रेस बोली, इस समय लोग मुझे नहीं जानते और मैं नहीं चाहती वह मुझे जानें. लोगों सिर्फ बातें बनाना जानते है. मैं लोगों से अपनी साइड लेने की उम्मीद नहीं कर सकती. मुझे एक सिंपल लाइफ जीना है. लोगों की सोच से मुजे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं खुद के साथ अभी शांति से हूं.”

Also Read- Natasa Stankovic संग रील बनाने को लेकर ट्रोल होने पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फ्री में इतना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >