The Kerala Story की सफलता पर नसीरुद्दीन शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा इसे देखने का कोई इरादा…

The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हर तरफ फिल्म को प्यार और सराहना मिल रही है. हालांकि अब नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि वह कभी भी फिल्म देखना नहीं चाहेंगे.

सुदीप्तो सेन की ओर से निर्देशित द केरल स्टोरी भारी विवादों के बीच भी सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है. द केरल स्टोरी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है. अब इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका द केरल स्टोरी देखने का कोई इरादा नहीं है. जी हां वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि नसीरुद्दीन शाह हैं.

द करेला स्टोरी को कभी नहीं देखना चाहते हैं नसीरुद्दीन

द केरल स्टोरी की सक्सेस को लेकर इंडिया टूडे से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने क��ा कि ‘द केरला स्टोरी’ देखने के लिए हर कोई उमड़ रहा है, जिसे उन्होंने देखा भी नहीं है और देखने का भी कोई इरादा नहीं है. अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में काफी पढ़ा है और इसे देखना नहीं चाहते हैं. दिग्गज अभिनेता ने इसे ‘खतरनाक चलन’ बताया. एक्टर ने इस प्रवृत्ति की तुलना नाजी जर्मनी से भी की. उन्होंने साझा किया, “एक तरफ, यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है, इसमें कोई संदेह नहीं है. ऐसा लगता है कि हम नाजी जर्मनी की ओर बढ़ रहे हैं, जहां हिटलर के समय में, फिल्म निर्माताओं कोसर्वोच्च नेता द्वारा सहयोजित किया गया था, उनकी प्रशंसा करने वाली फिल्में ही बनाई जाये. उन्होंने देशवासियों के लिए क्या किया.

द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस

इस बीच, अदा शर्मा और टीम द केरल स्टोरी को बॉक्स ऑफिस पर मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं. फिल्म ने आसानी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तीन सप्ताह से अधिक समय तक, द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अदा शर्मा, सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह ने कई इंटरव्यू दिए कि कैसे फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है.

Also Read: The Kerala Story: मॉरीशस में फिल्म स्क्रिनिंग पर बवाल, ISIS समर्थकों ने थियेटर को बम से उड़ाने की दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >