Nargis Fakhri: एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन हुईं गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और फीमेल फ्रेंड की हत्या का लगा आरोप

Nargis Fakhri: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन को लेकर एक बड़ा मामला सामने है. दरअसल, उनकी बहन आलिया फाखरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है. आइए बताते हैं पूरी बात.

Nargis Fakhri: ‘रॉकस्टार’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इस वक्त लाइमलाइट में हैं. दरअसल, उनकी बहन आलिया फाखरी को मंगलवार को न्यूयॉर्क पुलिस ने मर्डर केस में गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की बहन पर एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप है. आइए बताते हैं आपको पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने क्वींस, न्यूयॉर्क के दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी. इसकी वजह से उनके एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनके बॉयफ्रेंड की फीमेल फ्रेंड अनास्तासिया स्टार एटिएन की मौत हो गई. मामले के सामने आने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और क्वींस क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया. हालांकि, पेशी के दौरान उन्हें जमानत नहीं मिली है.

डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने क्या कहा?

नरगिस फाखरी की बहन की हत्या के मामले पर डिस्ट्रिक्ट अटाॅर्नी मेलिंडा कैट्ज ने कहा कि ‘इस आरोपी ने जानबूझकर गैरेज में आग लगाई, जिसकी वजह से दो लोगों की जान चली गई. दोनों तेजी से उठती आज की लपटों में फंस गए और धुएं के कारण दोनों की मौत हो गई.’

नरगिस फाखरी की मां का बयान

नरगिस फाखरी की मां ने इस मामले पर समाचार आउटलेट को एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है. वह एक ऐसी इंसान है, जो हर किसी का ख्याल रखती है उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की.’

Also Read: Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच क्या काम पर लौटीं ऐश्वर्या राय, मेकअप आर्टिस्ट के साथ फोटो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >