Nargis Fakhri Birthday: पाकिस्तान से खास ताल्लुक रखती हैं रणबीर कपूर की ये हीरोइन, कभी घरों में सफाई का करती थीं काम

Nargis Fakhri Birthday: रॉकस्टार, मद्रास कैफे जैसी फिल्मों में अपनी खूबसूरती और टैलेंट का जादू चलाने वाली नरगिस फाखरी का इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर में हिंदी, तेलुगु, तमिल समेत 15 फिल्मों में काम किया है.

Nargis Fakhri Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार नरगिस फाखरी का आज 45वां जन्मदिन है. नरगिस फाखरी ने भले अपने एक्टिंग करियर में ज्यादा फिल्मों में काम ना किया हो लेकिन जिन फिल्मों में एक्ट्रेस ने काम किया है, उनमें उन्होंने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम उनके कई दिलचस्प किस्सों से रूबरू कराएंगे.

नरगिस फाखरी का एक्टिंग डेब्यू

नरगिस फाखरी का जन्म 20 अक्‍टूबर 1979 को न्यूयॉर्क में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में इम्‍त‍ियाज अली की फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ में हीर कौल के किरदार से की. इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के अपोजिट थीं. फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अपनी पहले ही फिल्म में वह छा गई थीं.

पाकिस्तान से खास ताल्लुक रखती हैं नरगिस

नरगिस फाखरी पाकिस्तान से खास ताल्लुक रखती हैं. दरअसल उनके पिता मोहम्मद फाखरी मूल रूप से पाकिस्तान थे. वहीं, उनकी मां मैरिड फाखरी चेक रिपब्‍ल‍िक की हैं. नरगिस सिर्फ 6 साल की थीं, जब उनके माता पिता का तलाक हो गया था. और कुछ साल बाद उनके पिता का इंतकाल भी हो गया. माता के चेक गणराज्‍य और पिता के पाकिस्‍तानी होने की वजह से एक्ट्रेस खुद को ग्‍लोबल सिटिजन मानती हैं.

एक्ट्रेस का संघर्ष भरा बचपन

नरगिस फाखरी का बचपन बहुत ही संघर्ष भरा था. उन्होंने एक इंटरव्‍यू में इस बारे में बात भी की थी. एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम न्‍यूयॉर्क में टेंट में रहते थे. हमें दूर से पानी लेकर आना पड़ता था. खाना पकाना पड़ता था. यहां तक कि हम टॉयलेट के लिए खुद ही अपना गड्ढा करते थे.’ घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से नरगिस ने बचपन में कई छोटे मोटे काम भी किए. एक्ट्रेस ने घर में हाथ बटाने के लिए एक बूढ़ी महिला के घर में सफाई भी की. साथ ही बर्फबारी के बाद सड़क पर पड़े बर्फ को हटाया करती थीं. लेकिन नरगिस को बचपन से ही पढ़ाई से लगाव था. इसलिए उन्‍होंने छोटे मोटे काम करके बचाए गए पैसों से अपनी पढ़ाई का खर्च उठाया और फाइन आर्ट्स और साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया.

नरगिस फाखरी की फिल्में

नरगिस फाखरी रॉकस्टार के अलावा ‘मद्रास कैफे’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘अजहर’ और ‘अमावस’ जैसी हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषाओं वाली 15 फिल्मों में काम किया है.

नरगिस फाखरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

Also Read: Sunny Deol Birthday: आखिर क्यों शाहरुख खान से 16 साल तक सनी ने नहीं की थी बात, कभी साथ ना काम करने की खाई थी कसम

Also Read: Simi Garewal Birthday: जब सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा संग रिश्ते पर किया था खुलासा, कहा- ‘वो हैं परफेक्ट जेंटलमैन’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >