अजय देवगन की फिल्म रेड 2 और हिट 3 के क्लैश पर नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थिएटर भर जाएं और हर फिल्म…

1 मई का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है. इस दिन सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है. साउथ स्टार नानी की फिल्म हिट 3, अजय देवगन की रेड 2 और सूर्या की रेट्रो है. इस क्लैश पर नानी ने अपनी बात रखी.

तेलुगु एक्टर नानी अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ यानी ‘हिट 3’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. खास बात यह है कि उसी दिन नानी की फिल्म का मुकाबला सूर्या की तमिल रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘रेट्रो’ और अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ से होगा. तीनों बड़े स्टार्स की मूवी बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगी. ऐसे में इस बारे में नानी का क्या कहना है, ये आपको बताते हैं.

नानी ने रेड 2 और रेट्रो के साथ हिट 3 के क्लैश पर कही ये बात

हाल ही में चेन्नई में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नानी ने इस बड़े क्लैश पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि ये कंपीटीशन है. यह तो एक तरह की पार्टी है. हम सब अपनी-अपनी फिल्मों का जश्न मनाने आ रहे हैं. यकीनन, यह शानदार होने वाला है. तमिल दर्शकों के लिए ‘रेट्रो’ पहली पसंद होगी और ऐसा होना भी चाहिए. मुझे सूर्या सर के प्रति गहरी इज्जत है और मैं कार्तिक सुब्बाराज के काम को भी बहुत पसंद करता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि वे दोनों मिलकर थिएटर में कोई जादू रचेंगे.”

नानी बोले- मेरा सपना है कि 1 मई का दिन…

‘हिट 3’ एक्टर नानी ने आगे कहा कि, “मैं आप सभी से वादा करता हूं कि आपको ‘हिट 3’ के साथ थिएटर में एक शानदार अनुभव मिलेगा. मैं चाहता हूं कि सिर्फ ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ही नहीं, बल्कि ‘रेड 2’ भी खूब अच्छा करे, क्योंकि यह हिंदी में रिलीज हो रही है. मेरा सपना है कि 1 मई का दिन ऐसा हो जब पूरे देश में सभी थिएटर भर जाएं और हर फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन करें. सभी तीनों फिल्मों में दमदार कंटेंट है और सभी बेहद रोमांचक नजर आ रही हैं. मैं चाहता हूं कि 1 मई को एक फिल्म फेस्टिवल जैसा माहौल बने, जिसे लोग ‘मूवी डे’ की तरह सेलिब्रेट करें.”

जानें रेड 2, रेट्रो और हिट 3 के बारे में

रेड 2 में अजय देवगन, अमय पटनायक के रोल में होंगे और वाणी कपूर उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी. इसके अलावा हिट 3 , हिट कॉप यूनिवर्स का तीसरा पार्ट है. पहले दोनों पार्ट में अदिवी शेष ने काम किया था. वहीं, रेट्रो में सूर्या लीड रोल में दिखेंगे. उनके अपोजिट पूजा हेगड़े होंगी.

यहां पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >