Naga-Sobhita Engagement: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की सगाई की फोटोज हो रही वायरल, नागार्जुन बोले- उन्हें जीवन भर…

नागा चैतन्य- शोभिता धुलिपाला की सगाई हो गई. नागा के पिता नागार्जुन ने सगाई की फोटोज पोस्ट कर एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा. इसपर यूजर्स और फैंस रिएक्ट कर कपल को बधाई दे रहे हैं.

Naga Chaitanya Engagement: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के फैंस के लिए खुशखबरी है. सुबह से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि कपल आज सगाई करने वाले हैं. अब दोनों के फैंस के लिए गुडन्यूज है. नागा और शोभिता की सगाई हो गई है. सगाई की तसवीरें भी सामने आ चुकी है, जिसमें दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं. उनकी इंगेजमेंट की फोटोज एक्टर के पिता और सुपरस्टार नागार्जुन ने फैंस संग शेयर की. फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं.

नागार्जुन ने शेयर की नागा चैतन्य- शोभिता धुलिपाला की सगाई की फोटोज

फाइनली, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की फोटोज आउट हो चुकी है. फोटोज नागार्जुन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. ये सगाई आज सुबह 9:42 बजे शोभिता धुलिपाला से हुई. आगे उन्होंने लिखा, हम उसका अपनी फैमिली में वेलकम करते हुए बहुत खुश है. हैप्पी कपल को एक बार फिर से बधाई. उन्हें जीवन भर प्यार और खुशी की शुभकामनाएं. गॉड ब्लेस. अनंत प्रेम की शुरुआत.


Also Read- Naga Chaitanya Engagement: क्या इस एक्ट्रेस संग सगाई करने जा रहे नागा, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा, डिटेल्स

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की लव स्टोरी

नागार्जुन के इस पोस्ट पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि साल 2022 में सबसे पहले नागा और शोभिता को साथ में पहली बार हैदराबाद में देखा गया था. एक्ट्रेस अपनी मूवी मेजर का प्रमोशन करने आई थी. कहा जाता है कि एक्ट्रेस उस समय अपने बर्थडे का सेलिब्रेशन भी वहीं कर रही है. इसमें नागा चैतन्य भी शामिल हुए थे. पार्टी में ही दोनों की दोस्ती हुई और फिर उनकी बॉन्डिंग मजबूत हो गई. जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >