Munna Bhai 3: संजय दत्त ने राजू हिरानी को बंदूक की नोक पर रखा है... ‘मुन्ना भाई 3’ पर अरशद वारसी का बड़ा अपडेट

Munna Bhai 3: ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के 20 साल पूरे होने पर अरशद वारसी ने तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी फिल्म पर काम कर रहे हैं और संजय दत्त भी इसके लिए लगातार जोर दे रहे हैं.

Munna Bhai 3: संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ ने दर्शकों को खूब हंसाया और दिल भी जीता. संजय दत्त का मुन्ना और अरशद वारसी का सर्किट आज भी लोगों को याद है. अब ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में एक बार फिर फैंस के मन में सवाल है कि क्या मुन्ना और सर्किट की जोड़ी तीसरी फिल्म में वापस आएगी? इस सवाल पर अरशद वारसी ने बड़ा अपडेट दिया है.

क्या फिर बनेगी ‘मुन्ना भाई’ की तीसरी फिल्म?

दरअसल, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के 20 साल पूरे होने पर अरशद वारसी से SCREEN ने ‘मुन्ना भाई’ की अगली फिल्म को लेकर सवाल किया गया. इस पर एक्टर ने बताया कि हर कोई तीसरी फिल्म बनते हुए देखना चाहता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी को तीसरी फिल्म बनाने के लिए परेशान कर रखा है. अरशद ने कहा कि संजय ने राजू हिरानी को लगभग बंदूक की नोक पर रखा हुआ है कि उन्हें एक और ‘मुन्ना भाई’ फिल्म बनानी ही है.

‘संजू, मैं बना रहा हूं...’

अरशद ने आगे बताया कि राजकुमार हिरानी भी इस फिल्म को लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि राजू हिरानी एक बार नेशनल टीवी पर भी बोल चुके हैं, ‘संजू, मैं बना रहा हूं, संजू.’ अरशद ने कहा कि वह खुद भी इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और बस इसके बनने का इंतजार कर रहे हैं. उनके मुताबिक, राजू हिरानी इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म कब शुरू होगी और इसकी कहानी क्या होगी, इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Munna Bhai 3: मुन्ना और सर्किट की वापसी तय, बंद नहीं हुई Munna Bhai 3, राजकुमार हिरानी ने बताई सच्चाई

सर्किट के कई डायलॉग खुद अरशद ने बनाए थे

बातचीत के दौरान डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने अरशद से पूछा कि ‘मुन्ना भाई’ में सर्किट के कितने डायलॉग पहले से लिखे हुए थे और कितने उन्होंने खुद बनाए थे. इस पर अरशद ने बताया कि पहली फिल्म में काफी कुछ उन्होंने मौके पर ही बनाया था. यानी सर्किट के कई मजेदार डायलॉग पहले से लिखे हुए नहीं थे.

अरशद ने बताया कि पहली फिल्म में उन्हें अपने किरदार के साथ खुलकर मस्ती करने की पूरी आजादी थी. उन्होंने राजकुमार हिरानी से कहा था कि वह उन्हें इस किरदार को अपने अंदाज में निभाने दें, क्योंकि सर्किट का किरदार उनके लिए बहुत खास था.

यह भी पढ़ें- संजय दत्त एक्शन हीरो हैं… मुन्ना भाई एमबीबीएस होगी डिजास्टर, राजकुमार हिरानी को सुनने पड़े थे ताने

11 सितंबर को रिलीज होगी ‘घमासन’

बता दें कि अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘घमासन’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है. फिल्म में प्रातिक गांधी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. ‘घमासन’ 11 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >