Munjya OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मुंज्या, अकेले देखने की ना करें हिम्मत, नहीं तो निकल जाएगी चीख

फिल्म मुंज्या बीते दिन टीवी पर टेलीकास्ट हुई थी और अब ये ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज हो गई है. मूवी में अभय वर्मा, बिट्टू के रोल में दिखे है. आप इसे कौन से ओटीटी पर देख सकते हैं, आपको बताते हैं.

Munjya OTT Release: अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म को 7 जून को थिएटर्स में मेकर्स ने रिलीज किया था. इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. बिट्टू और बेला की कहानी ने सबको इम्प्रेस किया. मोना सिंह ने फिल्म में बिट्टू की मां का किरदार निभाया है. अब आप इसे कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

किस ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मुंज्या

फिल्म मुंज्या 25 अगस्त 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इसकी जानकारी अभय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, आपने मुंज्या को याद किया और वो अपनी मुन्नी को ढूंढ़ने दौड़ा चला आ गया. सारी मुन्नीज, प्लीट ध्यान से रहे.

अभय वर्मा के पोस्ट पर यूजर्स क्या कमेंट कर रहे

पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, एक नंबर मूवी है. पूरी फैमिली संग एन्जॉय करें. एक यूजर ने लिखा, अब मैं फाइनली बिट्टू को कहीं भी कभी भी देख सकता हूं, यह कितना बड़ा सरप्राइज है. एक यूजर ने लिखा, मैंने पहले ही थिएटर में फिल्म देख ली है फिर भी देखना चाहूंगा.

क्या फिल्म मुंज्या ओटीटी से पहले टीवी पर हुआ टेलीकास्ट

जी हां. मुंज्या 24 अगस्त को स्टार गोल्ड चैनल पर टेलीकास्ट हुआ.

मुंज्या की सफलता पर शरवरी वाघ ने क्या कहा

फिल्म मुंज्या की सफलता को लेकर शरवरी वाघ ने मनीकंट्रोल संग एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि बहुत सारे लोग उन्हें देखने के लिए थिएटर्स में आए थे. दर्शक उनकी फिल्म को और उनके काम को लेकर तारीफ कर रहे थे. वहीं, एक्ट्रेस अगली बार फिल्म अल्फा में दिखेंगी, जिसमें आलिया भट्ट भी है. इसकी शूटिंग के लिए एक्ट्रेस बहुत उत्साहित है.

Also Read- Munjya On TV: ओटीटी से पहले टीवी पर देखें ‘मुंज्या’, देखने के लिए नहीं देने होंगे पैसे, जान लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >