Munjya 2: इस शर्त पर बनेगी ‘मुंज्या 2’, डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बोले- 10 साल लग जाएं तो भी मंजूर

Munjya 2: ‘मुंज्या’ के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. साथ ही अपनी अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ पर भी खुलकर बात की.

Munjya 2: साल 2024 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया था. अभय वर्मा और शरवरी स्टारर इस फिल्म ने डर और कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. रिलीज के दो साल बाद भी फैंस इसके किरदारों और कहानी को नहीं भूले हैं. ऐसे में ‘मुंज्या 2’ को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. अब फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और बताया है कि ‘मुंज्या 2’ कब बन सकती है.

कहानी दमदार होगी तभी आएगी ‘मुंज्या 2’

Variety India को दिए इंटरव्यू में आदित्य सरपोतदार ने कहा कि वह सिर्फ फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने के लिए ‘मुंज्या 2’ नहीं बनाना चाहते. उनका कहना है कि अगर कहानी अच्छी नहीं होगी तो दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि चाहे इसमें 10 साल ही क्यों न लग जाएं, वह तभी ‘मुंज्या 2’ बनाएंगे जब उन्हें एक मजबूत और नई कहानी मिले. डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म की कहानी ऐसी होनी चाहिए जो दर्शकों की उम्मीदों से बढ़कर हो.

‘आज के समय में सीक्वल बनाना आसान नहीं’

आदित्य का मानना है कि आजकल के समय में किसी फिल्म का दूसरा पार्ट बनाना आसान नहीं है. समय बहुत तेजी से बदल रहा है, लोगों की पसंद बदल रही है और नई-नई टेक्नोलॉजी (जैसे AI) आ रही है. इसलिए, दर्शकों को कुछ ऐसा देना होगा जो उन्होंने पहले कभी न देखा हो, वरना फिल्म पुरानी और बोरिंग लग सकती है.

नई फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ पर भी दिया बड़ा अपडेट

आदित्य सरपोतदार ने अपनी अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. डायरेक्टर के मुताबिक, यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिस पर उनकी पूरी टीम मेहनत कर रही है. खास बात यह है कि फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में दिखाई जाएगी, जो दर्शकों को एक नई और अलग दुनिया से रूबरू कराएगी.

यह भी पढ़ें: Gadar 3 की शूटिंग कब शुरू होगी और कैसी होगी कहानी? डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ‘न्यूक्लियर बम’ जैसा होगा प्लॉट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >