Mukul Dev Death: सन ऑफ सरदार फेम इस एक्टर का हुआ निधन, गम में डूबी फिल्म इंड्स्ट्री

Mukul Dev Death: फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके मुकुल देव का निधन हो गया. उन्होंने यमला पगला दीवाना, आर राजकुमार, सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया था. एक्टर के निधन से फैंस को गहरा झटका लगा है.

Mukul Dev Death: फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. एक्टर मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे. ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर…राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर का निधन हो गया. उनकी उम्र सिर्फ 54 साल थी. मुकुल का निधन शुक्रवार को रात में हार्ट अटैक की वजह से हुआ. आखिरी बार वह फिल्म’अंत द एंड’ में अपने भाई राहुल देव के साथ नजर आए थे. फैंस उनके निधन की खबर जानकर दुख व्यक्त कर रहे हैं.

दीपशिखा नागपाल ने जताया दुख

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकुल देव की तबीयत कुछ दिन से ठीक से नहीं थी. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुई. कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन दिल्ली में हुआ और असली वजह उनकी मौत की सामने नहीं आई है. एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपने करीबी दोस्त मुकुल देव के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर RIP लिखा.

मुकुल देव ने फिल्मों और सीरियल्स में किया था काम

मुकुल देव एक पंजाबी परिवार से आते थे और उनका जन्म दिल्ली में हुआ था. उनके बड़े भाई राहुल देव भी एक एक्टर और मॉडल है. मुकुल का सपना एक्टिंग में आने का नहीं था और उन्होंने चंडीगढ़ में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स में पायलट की ट्रेनिंग ली थी. किस्मत को कुछ और मंजूर था और वह एक्टिंग में आ गए. उन्होंने टीवी से अपनी शुरुआत की. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की ओर से निर्मित फिल्म क्या है साइन किया था. इसके प्रोमोज शूट हो चुके ते, लेकिन बाद में ये डिब्बा बंद हो गई. ये प्रोमोज देखकर ही महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म दस्तक के लिए साइन किया था. उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शोज कहीं किसी रोज, फियर फाइल्स, कहीं दिया जले कहीं जिया में काम किया था.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >