Mufasa The Lion King: रोमांच से भरपूर है ‘मुफासा: द लायन किंग’ का हिंदी ट्रेलर, SRK की डबिंग से फैंस एक्साइटेड

Mufasa The Lion King: डिज्नी का पसंदीदा कलाकार लायन किंग एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए नई कहानी के साथ आ रहा है. आज इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें शाहरुख और उनके दोनों बेटे आर्यन, अबराम अपनी आवाज में डब करते नजर आए हैं.

Mufasa The Lion King: वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ का हिंदी ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है. खास बात यह है कि फिल्म में मुफासा की हिंदी डबिंग बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान कर रहे हैं. वहीं, उनके बड़े बेटे आर्यन ने सिम्बा के किरदार के लिए अपनी आवाज में डब किया है. साथ ही उनके छोटे बेटे अबराम भी इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं. अबराम ने फिल्म में नन्हे मुफासा की आवाज को डब किया है. ऐसे में फैंस खान परिवार के तीनों सदस्य की आवाज को ट्रेलर में सुनकर काफी एक्साइटेड हैं.

यहां देखें ट्रेलर-

‘मुफासा: द लायन किंग’ का हिंदी ट्रेलर

मुफासा: द लायन किंग के हिंदी वर्जन में डब करने के लिए शाहरुख और बेटे आर्यन, अबराम के अलावा कई कलाकार शामिल हैं. इनमें संजय मिश्रा पुंबा के किरदार की आवाज हैं और श्रेयस तलपड़े टिमोन के किरदार की आवाज के लिए डब कर रहे हैं. वहीं, मकरंद देशपांडे ने रफीकी और मियांग चांग ने टाका के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है. अब फिल्म के जारी किए गए लेटेस्ट ट्रेलर में हम इनकी आवाज को सुन सकते हैं. यह ट्रेलर रोमांच और इमोशन से भरपूर है, जिसे देखने के बाद आप फिल्म के लिए काफी उत्सुक हो जाएंगे.

फैंस हुए एक्साइटेड

मुफासा: द लायन किंग के हिंदी वर्जन में शाहरुख ने मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है. ट्रेलर में उनकी आवाज सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा, ‘शाहरुख है तो मुमकिन है.’ दूसरे ने लिखा, ‘SRK की आवाज मास्टरपीस है.’

मुफासा: द लायन किंग की कहानी

मुफासा: द लायन किंग की कहानी मुफासा पर केंद्रित है, जो अनाथ है और एक दिन उसकी मुलाकात युवा राजकुमार टाका से होती है, जो दोस्त बन जाते हैं. इसके बाद टाका का परिवार मुफासा को गोद ले लेते हैं. इनके अलावा फिल्म में टिमोन और पुंबा नाम के दो किरदार दर्शकों को हंसाते हुए भी नजर आएंगे. यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 20 दिसंबर 2024 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: Aryan Khan: एक्टर नहीं डायरेक्टर बन इस सीरीज से डेब्यू करेंगे SRK के बेटे आर्यन खान, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >