Mrunal Thakur ने अपने करियर को लेकर की बात, बोली- अभी भी बहुत कुछ करना है

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर हाल ही में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार 2 को लेकर सुर्खियों में है. इसी बीच बीते दिनों खबरें आई कि एक्ट्रेस धनुष को डेट कर रही हैं. हालांकि फिलहाल वह अपना रिलेशनशिप प्राइवेट रखना चाहती है. अब साउथ अभिनेत्री ने इन सब चर्चा के बीच नजर लगने पर बात की.

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर, अजय देवगन के साथ “सन ऑफ सरदार 2” की रिलीज के बाद से काफी खुश हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके लव अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही है. स्टार्स अपने रिलेशनशिप को फिलहाल प्राइवेट रखना चाहते हैं. इन्हीं रूमर्स के बीच एक्ट्रेस ने अब बुरी नजर पर बात की.

बुरी नजर लगने पर यकीन रखती हैं मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर ने इंस्टेंट बॉलीवुड संग बात करते हुए कहा, “मुझे अपने करियर में अभी भी बहुत कुछ करना है, बहुत सारे काम ऐसे हैं, जिन पर मैंने अभी तक काम नहीं किया है, लेकिन मैं उन चीजों के बारे में तब बात करूंगी, जब मैं उन्हें वास्तव में कर लूंगी. क्योंकि मैं उनके बारे में बात करके इसे खराब नहीं करना चाहती. मैं नजर वाली बात पर यकीन करती हूं, ‘बहुत नजर लगती है.”

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में नहीं बात करना चाहती हैं मृणाल ठाकुर

अपनी पर्सनल लाइफ और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में नहीं बताने पर मृणाल ठाकुर ने कहा, अपने बारे में बोलने से पहले सोचना चाहिए. दुनिया को कितना बताना है, इस बारे में बात करनी चाहिए. कभी-कभी हम वो बातें कह देते हैं, जो हम करना चाहते हैं या कर रहे हैं, और हम खुद ही उसे बदकिस्मत बना लेते हैं. इस लिहाज से मेरा व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है, मैं अपने आगे के प्लान के बारे में नहीं बता सकती हूं. मुझे अपनी जिंदगी में चल रही चीजो के बारे में लगातार सोचना और बात करना पसंद नहीं है.”

धनुष संग डेटिंग रूमर्स पर सुर्खियां बटोर रही मृणाल ठाकुर

हाल ही में एक पार्टी में कुबेर अभिनेता धनुष के साथ देखे जाने के बाद ऐसी खबरें आई कि एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रही हैं. एक वायरल वीडियो में अभिनेता मृणाल का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिए. आग में घी डालते हुए, साउथ स्टार सन ऑफ सरदार 2 के स्क्रीनिंग में भी शामिल हुए. दोनों को यहां बातचीत करते हुए देखा गया. धनुष की शादी पहले ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी. यह जोड़ी 2024 में अलग हो गई.

यह भी पढ़ें- Top 5 Songs of Manoj Tiwari: भोजपुरी से लेकर ओटीटी तक, मनोज तिवारी के इन 5 गानों ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >