Mr and Mrs Mahi Box Office: दूसरे दिन कम हुआ राजकुमार-जान्हवी का क्रेज, बस इतना हुआ कलेक्शन

मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई दूसरे दिन थोड़ी कम हो गई है. रोमांटिक ड्रामा में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने काम किया था. अब देखना है रविवार को मूवी कितनी कमाई कर पाती है.

Mr and Mrs Mahi box office collection day 2: शरण शर्मा द्वारा निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस रोमांटिक ड्रामा में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म की कहानी आपने दिल को छू लेगी. सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पांस देखने को मिला. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आपको बताते हैं मूवी का टोटल कलेक्शन.


मिस्टर एंड मिसेज माही का टोटल कलेक्शन
मिस्टर एंड मिसेज माही राजकुमार राव की इस साल की ये दूसरी फिल्म है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 6.75 करोड़ की कमाई की. Sacnilk.com के अनुसार, मूवी ने दूसरे दिन भारत में 4.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़ों में थोड़ा हेरबदल हो सकता है. अबतक दो दिन में फिल्म ने 11.25 करोड़ कमाए का कलेक्शन किया है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा होगा.

Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ दर्शकों का दिल जीतने में रही कामयाब, ओपनिंग डे पर हुई दमदार कमाई

Mr and Mrs Mahi: नो धोनी ना कोहली, इस क्रिकेटर की फैन हैं जान्हवी कपूर, नाम जान हो जाएंगे खुश


जानें सावी के दूसरे दिन का कलेक्शन
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ दिव्या खोसला, हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर की मूवी सावी ने 1.6 करोड़ के साथ शुरूआत की. Sacnilk.com के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 1.50 कमाए. अबतक दो दिन में फिल्म ने 3.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म में दिव्या एक हाउसवाइफ के किरदार में दिखी है, लेकिन उसकी जिंदगी में एक बड़ा हादसा हो जाता है, जिसके बाद रातों-रात उसकी जिंदगी बदल जाती है. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश भट्ट और टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >