Movies To Watch In Theatres This Week: इस वीक थियेटर्स में एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, इन फिल्मों को कर सकेंगे एंजॉय

Movies To Watch In Theatres This Week: थियेटर्स में एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिसे इस वीक देखा जा सकता है. लिस्ट में है जवानी तो इश्क होना है शामिल है.

Films To Watch In Theatres This Week: अगर आप वीकेंड में फिल्म देखने का सोच रहे हैं, तो थियेटर्स में एक से बढ़कर एक धांसू मूवीज रिलीज हुई है और हो रही है. लिस्ट में है जवानी तो इश्क होना है, करप्पु और द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो शामिल है.

है जवानी तो इश्क होना है

अगर आप कॉमेडी और रोमांस बेस्ड फिल्म देखना चाहते हैं, तो डेविड धवन की ओर से निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है’ एकदम परफेक्ट है.फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं.

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में जैकी श्रॉफ हैं. एलियंस, सुपरहीरो और बेहद कल्पनाशील स्कूली बच्चों पर आधारित इस फिल्म से पुराने जमाने की झलक मिलती है. यह थोड़ी अटपटी, थोड़ी अव्यवस्थित, थोड़ी प्यारी और कभी-कभी थोड़ी गड़बड़ भी है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आपको अंत तक बांधे रखेगी. यह एक ऐसे नायक की कहानी है जो बच्चों और अपने समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है.

दृश्यम 3

21 मई को रिलीज हुई मोहनलाल की दृश्यम 3 भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. जीतू जोसेफ की ओर से निर्देशित यह मलयालम फिल्म अभी भी थियेटर्स में देखने के लिए मौजूद है. इसमें मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के रूप में वापसी कर रहे हैं.

करप्पु

सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत, आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित यह तमिल एक्शन ड्रामा कोर्टरूम 15 मई को सिनेमाघरों में आई थी. बॉक्स ऑफिस पर मूवी को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस वीक भी इसे थियेटर में देखा जा सकता है.

चांद मेरा दिल

लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा युवा दर्शकों के बीच सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई है. इसमें आपको दिल टूटना, रोमांस और यंग जेनरेशन की सोच देखने को मिलेगी. 22 मई को रिलीज हुई मूवी इस हफ्ते भी थियेटर में चल रही है.

पति पत्नी और वो दो

आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म अभी भी थियेटर्स में चल रही है. आधुनिक रिश्तों और वैवाहिक उलझनों पर बेस्ड यह कॉमेडी फिल्म आपको एंटरटेन करेगी.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >