New Releases: थिएटर में इस हफ्ते होगी फिल्मों की बारिश, जानिए किस दिन कौन-सी मूवी होगी रिलीज

इस हफ्ते सिनेमाघरों में नई फिल्में का अंबार लगने वाला है. 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ-साथ 'ओह माय डॉग' और 'भाई तेरा स्टार है' जैसी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. जानें इस हफ्ते रिलीज होने वाली सभी 7 फिल्मों के बारे में.

Movies Releasing In Theatres This Week: अगर आप इस हफ्ते थिएटर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' आखिरकार 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' और राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' भी रिलीज होने वाली है.

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (SPIDER-MAN: BRAND NEW DAY)

मार्वल के लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन के रूप में टॉम हॉलैंड एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. भारत में यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी.

ओह माय डॉग (Ohh My Dog)

पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा और माही राय स्टारर 'ओह माय डॉग' एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो अपने खोए हुए पालतू कुत्ते की तलाश में निकलता है. लेकिन उसकी यह तलाश उसे आवारा कुत्तों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह तक पहुंचा देती है. फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है. यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

भाई तेरा स्टार है (Bhai Tera Star Hai)

राघव जुयाल, संजय कपूर, निकी वालिया और निहारिका एनएम की यह हिंदी कॉमेडी फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी दिखाती है, जो एक्टर बनने का सपना देखता है. स्टार बनने की कोशिश में वह कई मजेदार और अनोखी घटनाओं में फंस जाता है. यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी.

हनुमान अंश (Hanuman Ansh)

यह फिल्म श्री नीब करौरी बाबा की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाती है. भगवान हनुमान के प्रति उनकी अटूट भक्ति और लोगों के जीवन पर उनके प्रभाव को फिल्म में दर्शाया गया है. इसमें शोभिनाव सत्य, विहान शेडगे और चंदन के आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं. रिलीज डेट 31 जुलाई है.

मा रामुडु अंदारिवाडु (Maa Ramudu Andarivadu)

यह तेलुगु फिल्म रामुडु नाम के एक युवक की इमोशनल कहानी है, जो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए घर लौटता है. फिल्म में पल्लकोंडा श्रीराम, स्वाति मंधादी और अनुमुला लक्ष्मण नजर आएंगे. रिलीज डेट 30 जुलाई है.

प्लूटो (PLUTO)

यह एक मलयालम साइंस-फिक्शन कॉमेडी फिल्म है. कहानी में विक्की की मुलाकात पृथ्वी पर फंसे एक एलियन से होती है. दोनों की दोस्ती उनकी जिंदगी को नई दिशा देती है. फिल्म में नीरज माधव, अजू वर्गीज समेत कई कलाकार हैं. रिलीज डेट 30 जुलाई है.

उन्माधम (UNMADHAM)

कुंचाको बोबन, सिद्दीक और लिजोमोल जोस स्टारर यह मलयालम क्राइम थ्रिलर एक पुलिस कांस्टेबल की कहानी है, जो कई साल पुराने अनसुलझे केस की जांच करते हुए ऐसे गहरे राज से पर्दा उठाता है. यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


ये भी पढ़ें: ‘शेर खान से किसी से कभी ऐसे बात नहीं की...', ‘भाई तेरा स्टार है’ के रिलीज से पहले छाया राघव जुयाल का ये वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >