Saiyaara की सफलता को अहान पांडे संग इस खास जगह पर मोहित सूरी ने किया सेलिब्रेट, आप भी देखें फोटोज

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने हाल ही में ओटीटी पर भी दस्तक दे दिया है. इसी बीच निर्देशक मोहित सूरी ने अहान संग कुछ यूं सैयारा की सक्सेस को एंजॉय किया.

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे, अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. इसलिए तो इसने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में अपनी जगह बना ली. मोहित सूरी इन-दिनों अहान पांडे के साथ शिलांग में हैं. यहां दोनों ने खास स्टाइल में सैयारा की सक्सेस को सेलिब्रेट किया.

मोहित सूरी ने अहान पांडे संग कुछ यू सेलिब्रेट की सैयारा की सक्सेस

मोहित सूरी ने यह भी बताया कि सैयारा का सफर शिलांग के “द इवनिंग क्लब” से शुरू हुआ था और अब इसकी सक्सेस का जश्न मनाने के लिए वह यहां पहुंच चुके हैं. मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शिलांग के द इवनिंग क्लब के बाहर पोज देते हुए अपनी और अहान पांडे की फोटोज शेयर की. एंट्री गेट पर लिखा है, “द इवनिंग क्लब प्रेजेंट्स जोश लाइव टुनाइट.”

मोहित सूरी ने अहान पांडे की तारीफ में कही ये बात

मोहित सूरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया कि सैयारा का उनका सफर यहीं से शुरू हुआ था और वे सैयारा की सफलता का जश्न मनाने के लिए उसी जगह पर आए हैं. उन्होंने लिखा, “कृष के से अहान पांडे तक! सफर यहीं से शुरू हुआ और हम आपकी सफलता का जश्न मनाने वापस आए.” इस बीच, पोस्ट के कैप्शन में निर्देशक ने कहा, “आपको स्टेज पर नर्वस और अजीबो-गरीब परफॉर्मेंस करते हुए देखने से लेकर कृष बनकर आज के स्टार बनने तक… अहान पांडे बहुत गर्व है मुझे.”

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है सैयारा

मोहित सूरी की सैयारा, 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आई है और इसका क्रेज आज भी फैंस के बीच है. थियेटर्स में जब रोमांटिक ड्रामा रिलीज हुई थी, तो इसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था. कई तो कहानी देखकर रो पड़े थे. मूवी ने अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >