Helena Luke: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन, आखिरी पोस्ट में लिखा था- अजीब लग रहा

Helena Luke Passsed Away: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया. हेलेना ने कईं सारी फिल्मों में काम किया था, जिसमें ‘ये नजदीकियां’, ‘रोमांस’, ‘साथ साथ’, ‘जुदाई’ शामिल था. उनका निधन रविवार को हुआ.

Helena Luke Passsed Away: हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया. अभी तक बॉलीवुड इस दुख से उबरा नहीं था कि एक और बुरी खबर सामने आ गई. दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मिथुन की पहली पत्नी हेलेना अब इस दुनिया में नहीं रही. हेलेना का रविवार यानी 3 नवंबर, 2024 को निधन हो गया. हेलेना ने आखिरी सांस अमेरिका में ली और उनकी मौत की जानकारी एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने फैंस को दी.

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना लंबे टाइम से बीमार चल रही थी. बीमार होने के बाद भी उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिरी वक्त में उनके साथ कौन था और उनकी केयर कौन कर रहा था. वहीं, हेलेना की मौत के बाद उनका आखिरी फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिा पर वायरल हो रहा है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, ”अजीब फील हो रहा है. मिक्सड इमोशन्स है और ऐसा क्यों हो रहा इसका कोई क्लू नहीं है. विचलित.”

4 महीने में ही खत्म हो गया था मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना की शादी

मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक ने साल 1979 में शादी कर ली थी. हालांकि उनकी शादी सिर्फ 4 महीने ही चली और उन्होंने तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी शादी बहुत खराब नोट पर खत्म हुआ था. वहीं, एक्ट्रेस ने कईं फिल्मों में काम किया था, जिसमें मर्द, दो गुलाब, जुदाई, एक नया रिश्ता, ये नजदीकियां, रोमांस, एक नया रिश्ता, भाई आखिर भाई होता है, साथ साथ, आओ प्यार करें, जुदाई जैसी मूवीज शामिल है. फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वह फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >