Mirzapur The Movie X Review: मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

Mirzapur The Movie X Review: मिर्जापुर द मूवी थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फैंस मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और कालीन कालीन को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. कई तो सिनेमाघरों से क्लिप्स भी शेयर कर रहे हैं. आइये जानते हैं नेटिजन्स को कैसी लगी फिल्म.

Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा को देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रहे हैं. कल्ट फ्रेंचाइजी ऑडियंस को कैसी लगी, आइये जानते हैं.

तरण आदर्श ने मिर्जापुर द मूवी का किया रिव्यू

सबसे पहला रिएक्शन फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श का सामने आया. उन्होंने मिर्जापुर द मूवी देखी और एक्स पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, ''वन वर्ड रिव्यू- विनर, रेटिंग- 4 स्टार.'' ट्रेड एक्सपर्ट आगे बोले- ''पीक मास एंटरटेनर! आइकॉनिक वेब सीरीज को बड़े पर्दे पर अपग्रेड किया गया है और नतीजा एक दमदार, रॉ, बेबाक और बेहद शार्प एंटरटेनर के रूप में सामने आता है. फिल्म पूरी तरह से एंटरटेन करती है और इसे पक्का हिट कहा जा सकता है.''

सबसे जरूरी बात यह है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ किसी लंबी खिंची हुई वेब सीरीज एपिसोड जैसी बिल्कुल नहीं लगती. यह पूरी तरह एक फिल्म की फील देती है, बड़े स्केल, ज्यादा शोर, ज्यादा सिनेमैटिक ट्रीटमेंट के साथ. सत्ता की लड़ाई, बदला, धोखा और इमोशंस को स्मार्ट तरीके से जोड़ा गया है. पंकज त्रिपाठी शानदार हैं, रवि किशन बेहतरीन, अली फजल दमदार, दिव्येंदु एक्सीलेंट, जितेंद्र कुमार जबरदस्त, अभिषेक बनर्जी बहुत अच्छे, मोहित मलिक प्रभावशाली, राजेश तैलंग शानदार, प्रमोद पाठक बेहतरीन और सुशांत सिंह अपने किरदार में शानदार हैं. हर कलाकार को अपना मोमेंट मिलता है और वे अपनी अलग छाप छोड़ते हैं.

मिर्जापुर द मूवी एक्स रिव्यू

ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie Cast: मिर्जापुर फिल्म में मचेगा असली भौकाल, रवि किशन और जीतेन्द्र कुमार के किरदारों से उठा पर्दा, ये नए चेहरे भी होंगे शामिल

मिर्जापुर द मूवी को लेकर नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ''अब मैं मिर्जापुर द मूवी देख रहा हूं.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''#MirzapurTheMovie: बाल, बुद्धि और भौकाल का पूरा पैकेज!!! रेटिंग: 4*/5.''

मिर्जापुर: द मूवी पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार कालीन भैया के रूप में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने मूवी को लेकर कहा, ''जब किसी परफॉर्मेंस या कला को लोग एक साथ मिलकर देखते और महसूस करते हैं, तो उसका असर पूरी तरह बदल जाता है. ग्रुप में एंजॉय करने का अपना अलग एक्सपीरियंस होता है. पहले ‘मिर्जापुर’ ऐसा शो था, जिसे आप अकेले में ‘मुझे डिस्टर्ब मत करो’ वाले मूड में देखते थे, लेकिन अब यह ‘पार्टी मोड’ में आ गया है. दुनिया वही है, किरदार वही हैं, लेकिन कहानी नई है और इसका एक्सपीरियंस काफी ग्रैंड है.''

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: कालीन भैया की फिल्म मचाएगी तहलका, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ओपनिंग डे कलेक्शन किया रिवील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >