Mirzapur The Movie Trailer: कालीन भैया की गद्दी पर फिर छिड़ी जंग, मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल मचाने वाला ट्रेलर रिलीज

मिर्जापुर की गद्दी, मुन्ना भैया का भौकाल और गुड्डू पंडित की नजर अब ये पूरी कहानी बड़े पर्दे पर नया ट्विस्ट लेने वाली है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसमें गद्दी वही, खिलाड़ी पुराने और खेल इस बार जबरदस्त होता दिख रहा है.

मिर्जापुर का खेल अब पहले से भी बड़ा होने वाला है. बड़े पर्दे पर उतर रही इस कहानी में पुरानी दुश्मनी, सत्ता की भूख और गद्दी की लड़ाई फिर से रंग जमाने वाली है. एक तरफ पुराने खिलाड़ी अपने अंदाज में लौट रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ नए चेहरे पूरे खेल का समीकरण बदलने की तैयारी में हैं. खास बात ये है कि फिल्म में कहानी को एक ऐसे दौर में ले जाया गया है, जहां कई ऐसे राज और रिश्ते सामने आ सकते हैं, जिन्होंने आगे चलकर मिर्जापुर की पूरी कहानी बदल दी.

मिर्जापुर: द मूवी के ट्रेलर में कालीन भैया-मुन्ना भैया का दिखा भौकाल

ट्रेलर में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी, मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु और गुड्डू पंडित यानी अली फजल का भौकाल रूप देखने को मिलता है. एक और सीन में गुड्डू पंडित कहते हैं कि कालीन भैया का साम्राज्य वही चला रहे हैं. इसी दौरान कार में उनके साथ बैठे जितेंद्र कुमार का नया किरदार साफ कर देता है कि उनका मकसद सिर्फ साम्राज्य चलाना नहीं, बल्कि अपना साम्राज्य खड़ा करना है.

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

मिर्जापुर: द मूवी को अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने संभाला है. फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं. मोस्ट अवेटेड फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

कब हुई थी मिर्जापुर की शुरुआत

बता दें कि मिर्जापुर की शुरुआत साल 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई थी. पहला ही पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. इसके बाद 2020 और 2024 में इसके दो और सीजन आए. तीसरे सीजन की रफ्तार और कहानी को लेकर कुछ दर्शकों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन इसके बावजूद सीजन को काफी पसंद किया गया. अब फिल्म के जरिए इस पूरी कहानी को आखिरी पड़ाव तक पहुंचाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: OTT से थिएटर में कैसे बदलेगा ‘मिर्जापुर’ का अंदाज? पंकज त्रिपाठी बोले- अब पार्टी मोड में है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >