मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर

Mirzapur The Movie Teaser: अब बड़े पर्दे पर भौकाल मचने वाला है. मिर्जापुर द मूवी का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो गया है. इसमें खून-खराबा, सत्ता की लड़ाई और मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित का जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिल रहा है.

Mirzapur The Movie Teaser: अमेजन प्राइम वीडियो पर तीन ब्लॉकबस्टर सीजन के बाद, मिर्जापुर अपनी पहली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार है. इसका टीजर फाइनली रिलीज कर दिया गया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, कलीन भैया बनकर मिर्जापुर पर राज कर रहे हैं. वहीं अली फजल दुश्मनों का खात्मा करते दिखाई दिए. छोटे से क्लिप में राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और दिव्येंदु जैसे कलाकारों का भी भौकाल देखने को मिल रहा है. रवि किशन भी इस इस फ्रैंचाइज से जुड़ गए हैं.

Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर का धांसू टीजर आउट

करीब 2 मिनट 22 सेकंड लंबे इस टीजर की ओपनिंग कालीन भैया (पंकज त्रिपाठीोतग िोोत) के दमदार सीन से होती है. पूजा-पाठ के बीच वह अपने उत्तराधिकारी को लेकर चिंता जाहिर करते नजर आते हैं. इसके बाद स्क्रीन पर गुड्डू पंडित की एंट्री होती है, जो अपने पिता के सामने सत्ता की भूख को लेकर अपनी सोच रखते हैं. उनका आत्मविश्वास और अंदाज साफ बता देता है कि वह किसी भी कीमत पर टॉप तक पहुंचना चाहते हैं.

Film Brings Alive Old Mirzapur Vibes: पुराने मिर्जापुर वाले वाइब्स को जिंदा करती है फिल्म

टीजर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, माहौल और ज्यादा इंटेंस हो जाता है. तभी मुन्ना भैया की एंट्री होती है, जो अपने स्वैग और बेबाक अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट लेते हैं. उनकी मौजूदगी पुराने मिर्जापुर वाले वाइब्स को फिर से जिंदा कर देती है और फैंस की एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा देती है. कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को मिर्जापुर की उसी खूंखार दुनिया में लेकर जाती है, जहां सत्ता, बदला और भौकाल हर कहानी का सबसे बड़ा हिस्सा है.

Mirzapur The Movie Teaser: कब रिलीज होगी मिर्जापुर

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत, मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसका निर्माण किया है. फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. मिर्जापुर 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Film में पहले से ज्यादा दमदार होगा ‘गुड्डू पंडित’ का रोल, अली फजल बोले- दर्शकों को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

यह भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में क्या होगा खास? गुड्डू पंडित ने फिल्म को लेकर खोले कई राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >