Mirzapur The Movie First Review: सीजन 2 और 3 से कहीं बेहतर… टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ‘मिर्जापुर द मूवी’ का फर्स्ट रिव्यू

‘मिर्जापुर द मूवी’ का वायरल फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. जानें सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर क्या दावा किया जा रहा है और क्या यह सीरीज के पुराने फैंस के साथ नए दर्शकों को भी पसंद आएगी.

Mirzapur The Movie First Review: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज में अब बस कुछ घंटे बाकी हैं. गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया का भौकाल अब पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा. फिल्म 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हो रही है और फैंस का एक्साइटमेंट पहले ही पीक पर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है, जिसने रिलीज से पहले ही माहौल गर्म कर दिया है.

अब अगर आप भी कल थिएटर में जाकर मिर्जापुर का भौकाल देखने वाले हैं, लेकिन टिकट बुक करने से पहले थोड़ा कन्फ्यूज हैं कि फिल्म पैसा वसूल होगी या नहीं, तो जरा इस वायरल रिव्यू पर नजर डाल लीजिए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिल्म का फर्स्ट रिव्यू

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर काफी पॉजिटिव दावा किया गया है. पोस्ट के मुताबिक, फिल्म को सीरीज के पहले सीजन के लेवल से कंपेयर नहीं करना चाहिए, लेकिन यह सीजन 2 और 3 से कहीं बेहतर है. इतना ही नहीं, इसमें ‘मिर्जापुर’ के फैंस को बिना ज्यादा सोचे फिल्म की टिकट बुक करने की सलाह दी गई है. यानी इस शुरुआती रिएक्शन की मानें तो फिल्म में वह गैंगस्टर ड्रामा और एक्शन का मसाला है, जिसकी फैंस को उम्मीद है.

हालांकि, एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि यह सोशल मीडिया पर सामने आया अनऑफिशियल रिव्यू है. इसलिए इसे फिल्म का फाइनल फैसला नहीं माना जा सकता.

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी’ के प्रमोशन के लिए बिहार आ रहे हैं कालीन भैया, इन दिन दिखेगा पटना में भौकाल

जो सीरीज नहीं देखते, उनके लिए भी फिल्म में है दम?

वायरल रिव्यू में उन लोगों के लिए भी अच्छी खबर है, जिन्होंने अभी तक ‘मिर्जापुर’ की सीरीज नहीं देखी है. पोस्ट के मुताबिक, फिल्म देखने के लिए पुरानी सीरीज का पूरा होमवर्क करना जरूरी नहीं है. यानी अगर आप पहली बार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में एंट्री ले रहे हैं, तो भी फिल्म आपको आसानी से कनेक्ट कर सकती है.

हालांकि, सीरीज के पुराने फैंस के लिए मजा थोड़ा ज्यादा होने वाला है, क्योंकि वे किरदारों की पुरानी दुश्मनी, रिश्तों और पूरे भौकाल से पहले से वाकिफ हैं. अब वायरल रिव्यू का ये दावा कितना सही बैठता है, इसका असली पता तो कल थिएटर में दर्शकों के रिएक्शन के बाद ही चलेगा.

यह भी पढ़ें: गुड्डू भैया ने बताया क्यों खास होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’, नए ट्विस्ट और अलग फ्लेवर देखेंगे

‘मिर्जापुर द मूवी’ में कौन-कौन आएगा नजर?

‘मिर्जापुर द मूवी’ में फ्रेंचाइजी के कई पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों के साथ लौट रहे हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी और अनंग्शा बिस्वास नजर आएंगे.

वहीं जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान की फिल्म में नई एंट्री हुई है. यानी पुराने चेहरों के साथ नए किरदारों का तड़का भी देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >