Mirzapur The Film: श्वेता त्रिपाठी ने किया ‘मिर्जापुर द फिल्म’ पर बड़ा खुलासा, कहा- यह एक पावर पैक्ड…

Mirzapur The Film: मिर्जापुर की ‘गोलू’ उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में ‘मिर्जापुर द फिल्म’ पर बात की है. उन्होंने यह भी बताया है कि यह फिल्म सीरीज से किस तरह अलग होगी.

Mirzapur The Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ओटीटी स्टार श्वेता त्रिपाठी ने मसान और मिर्जापुर जैसी फिल्मो-वेब सीरीज से लोकप्रियता हासिल की है. वह अपने फैंस के बीच ‘गोलू’ के किरदार से मशहूर हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ का सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला. ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘मिर्जापुर द फिल्म’ पर एक बड़ा खुलासा किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

मिर्जापुर द फिल्म को लेकर श्वेता त्रिपाठी का उत्साह

श्वेता त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान ‘मिर्जापुर द फिल्म’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट साझा की. उन्होंने कहा, ‘मिर्जापुर फिल्म का पहले सीजन से कोई भी लेना-देना नहीं हैं. मुन्ना भैया यानी कि दिव्येंदु शर्मा भी इसका एक हिस्सा हैं. यह उस समय पर आधारित है, जब मुन्ना भैया जिंदा थे और शायद स्विटि भी जिंदा थीं. अभी तक हमें निर्माताओं की तरफ से कोई भी कॉल नहीं आया है.’

सीरीज से कैसे अलग होगी मिर्जापुर फिल्म?

श्वेता त्रिपाठी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा ‘जहां तक मुझे लगता है, यह फिल्म पावर पैक्ड होने वाली है. इसमें किरदारों का अलग ही स्वैग देखने को मिलेगा. वेब सीरीज से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को एंजॉय करने वाले हैं. मुझे बस निर्माताओं के कॉल आने का इंतजार है. क्योंकि मुझे पता है कि फिल्म की स्क्रिप्ट दिल दहला देने वाली होगी. पुनीत कृष्णा, मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन के लेखक हैं, वह मेरे पसंदीदा लेखकों में से एक हैं.’

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द फिल्म’?

श्वेता त्रिपाठी ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि ‘यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है क्योंकि स्क्रिप्ट अभी भी लिखी जा रही है. फिल्म वेब शो से एकदम अलग होने वाली है. मिर्जापुर फिल्म में कोई भी कंटेंट वेब सीरीज का नहीं लिया जाएगा. यह फिल्म दर्शकों के उत्साह के साथ जरूर न्याय करेगा. मुझे भी फिल्म की शूटिंग का बेहद इंतजार है.

Also Read: Mirzapur The Film: भौकाल होगा और एक जबरदस्त…, मुन्ना भैया ने मिर्जापुर फिल्म पर दी बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >