Mirzapur The Film से होगी ‘बीना त्रिपाठी’ की दमदार वापसी, रसिका दुग्गल ने अपने किरदार पर तोड़ी चुप्पी, मिर्जापुर 3 पर भी दी बड़ी अपडेट

Mirzapur The Film में रसिका दुग्गल फिर अपने चर्चित किरदार बीना त्रिपाठी से वापसी करेंगी. ऐसे में आइए इस बार एक्ट्रेस के किरदार में क्या खास होने वाला है और फिल्म की स्टार कास्ट क्या है.

Rasika Dugal on Mirzapur The Film: पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब अपने दो सुपरहिट सीजन के बाद बड़े पर्दे यानी फिल्म के रूप में आने की तैयारी में है. इस अपकमिंग क्राइम ड्रामा का टाइटल ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ है. इन दिनों फिल्म की शूटिंग वाराणसी में चल रही है.

इस फिल्म से फैंस की पसंदीदा किरदार बीना त्रिपाठी, यानी रसिका दुग्गल एक बार फिर उसी तीखे और रहस्यमय अंदाज में नजर आने वाली हैं. इस बीच Zoom के साथ एक खास बातचीत में एक्ट्रेस ने ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ से जुड़े कुछ अपडेट्स शेयर किए हैं. साथ ही उन्होंने अपने किरदार के बारे में भी कई बातें की हैं.

रसिका दुग्गल: “बीना त्रिपाठी इस बार भी दर्शकों को चौंकाएगी”

जूम के साथ एक इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने कहा, “मैं वर्तमान में मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग कर रही हूं और अभी यह नहीं पता कि फिल्म कब रिलीज होगी. मैं कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन इतना कह सकती हूं कि बीना त्रिपाठी इस बार भी दर्शकों को चौंकाएगी.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या मिर्जापुर का अगला सीजन 2026 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा, तो रसिका ने मुस्कुराते हुए कहा, “अगले साल मुश्किल है क्योंकि हम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.”

कैसा है ‘बीना त्रिपाठी’ का किरदार?

अपने किरदार पर बात करते हुए रसिका ने कहा, “बीना एक बेहद दिलचस्प किरदार है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उसे निभाने का मौका मिला. वह मेरे व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है और इसी वजह से वह मेरी फिल्मोग्राफी को नया अर्थ देती है.”

मिर्जापुर: द फिल्म की स्टारकास्ट और खास बातें

इस फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, और श्वेता त्रिपाठी शर्मा जैसे मूल कलाकार फिर नजर आएंगे. पहले सीजन में मारे गए किरदार निभाने वाले श्रिया पिलगांवकर और अभिषेक बनर्जी की वापसी भी हो रही है. इसके अलावा, रवि किशन, जितेंद्र कुमार और मोहित मलिक जैसे नए नाम भी इस फिल्म में शामिल हो रहे हैं.

हालांकि, फिल्म के निर्देशन और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें किस ओटीटी पर देखें 300 करोड़ी ‘लोका’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >