Mirzapur The Film: ‘कंपाउंडर’ के रूप में अभिषेक बनर्जी की हुई धमाकेदार वापसी, मुन्‍ना भैया के साथ फिर मचाएंगे भौकाल

Mirzapur The Film: “मिर्जापुर: द मूवी” में कंपाउंडर की धमाकेदार वापसी कन्फर्म हो चूका है. मुन्‍ना भैया संग उनकी जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल. पढ़ें पूरी डिटेल.

Mirzapur The Film: फैंस जिस पल का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है. “मिर्जापुर: द फिल्म” को लेकर अब उत्साह और बढ़ गया है क्योंकि कंफर्म हो चुका है कि अभिषेक बनर्जी एक बार फिर अपने सुपरहिट किरदार कंपाउंडर के रूप में वापसी कर रहे हैं. अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वे फिर से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन रहे हैं. आइए सबकुछ बताते हैं.

कंपाउंडर के रूप में हुई अभिषेक बनर्जी की वापसी

पहले सीजन में अभिषेक बनर्जी और मुन्‍ना भैया की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “यह कन्फर्म हो गया है कि अभिषेक बनर्जी कंपाउंडर के रूप में वापसी कर रहे हैं. उन्हें मिर्जापुर के बाकी मुख्य कलाकारों के साथ फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर में दिखाया गया था. दर्शकों के लिए उन्हें एक बार फिर मुन्ना भैया के साथ स्क्रीन शेयर करते देखना रोमांचक होगा.”

कहानी में नया ट्विस्ट

कंपाउंडर की वापसी सिर्फ एक नॉस्टेल्जिक मोमेंट नहीं है, बल्कि यह कहानी में बड़ा ट्विस्ट भी लेकर आएगी. मुन्‍ना भैया और कंपाउंडर की बॉन्डिंग सीरीज की सबसे बड़ी हाइलाइट रही है, और अब दोनों की जोड़ी धमाकेदार ड्रामा, टकराव और एक्शन से भरपूर नजर आएगी.

रसिका दुग्गल ने शुरू किया पहला शेड्यूल

‘बीना त्रिपाठी’ के किरदार में नजर आने वाली रसिका दुग्गल ने मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, बीना त्रिपाठी का किरदार इस बार और भी ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली बनने वाला है.

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अली फजल (गुड्डू पंडित) और पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) अपने आइकॉनिक किरदारों में वापसी कर रहे हैं. साथ ही चर्चा है कि जितेंद्र कुमार और रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा होंगे. हालांकि उनकी भूमिकाओं को लेकर अभी राज बरकरार है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Blockbuster or Flop: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ की 54वें दिन भी नहीं थमी कमाई, 60 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म, जानें ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >