Mirai Worldwide Box Office Records: तेजा सज्जा-मांचू मनोज की ‘मिराई’ ने वर्ल्डवाइड बनाया बड़ा रिकॉर्ड, तोड़े इन 2 सुपरहिट्स के लाइफटाइम कलेक्शन

Mirai Worldwide Box Office Records: तेजा सज्जा और मांचू मनोज की फिल्म ‘मिराई’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 2 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में जानें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Mirai Worldwide Box Office Records: तेजा सज्जा और मांचू मनोज स्टारर फैंटेसी एडवेंचर फिल्म “मिराई” सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बेहतरीन रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है. फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बाजार बल्कि ओवरसीज में भी बेहतरीन कलेक्शन किया है, खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में. साथ ही फिल्म ने दो रिकार्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं सबकुछ.

‘मिराई’ का 5 दिनों में 100.40 करोड़ का कलेक्शन

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री के मुताबिक, मिराई ने रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में 100.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. बुधवार को (डे 5) फिल्म ने भारत में 5.58 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ मिराई 2025 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

तोड़ दिए दो फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड

मिराई ने नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म “थंडेल” (लाइफटाइम 100 करोड़) को पीछे छोड़ दिया. साथ ही फिल्म ने कमल हासन और मणि रत्नम की “ठग लाइफ” (लाइफटाइम 97 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अब उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ और 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी.

तेज्जा सज्जा ने जताया आभार

एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं यहाँ फिर से आ गया हूं, ये आप सबकी वजह से ही संभव हुआ है. कृतज्ञ हूं.”

स्टार कास्ट और डायरेक्शन

इस फिल्म को कार्तिक घट्टामनेनी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में तेजा सज्जा और मांचू मनोज मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि श्रिया सरन, ऋतिका नायक और जगपति बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Rajinikanth ने 46 साल बाद कमल हासन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सही कहानी और किरदार जरूरी हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >