Metro In Dino: उर्फी जावेद ने मेट्रो इन दिनों का किया रिव्यू, बोली- काफी समय बाद एक अच्छी फिल्म देखी

Metro In Dino: उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा ‘मेट्रो इन द डिनो’ का रिव्यू किया. उन्होंने मूवी की एक तसवीर शेयर की और इसे पैसा वसूल बताया. रोमांटिक ड्रामा 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

Metro In Dino: आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, सना शेख, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर स्टारर मेट्रो इन-दिनों 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. ओपनिंग डे पर मूवी ने 3.5 करोड़ की कमाई की. 5 दिनों में इसका कलेक्शन 22.15 करोड़ हो गया. अब हाल ही में ट्रेटर्स जीतने वाली उर्फी जावेद ने मूवी का रिव्यू किया और इसे फुल पैसा वसूल बताया.

उर्फी जावेद ने मेट्रो इन दिनों का किया रिव्यू

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, “काफी समय बाद एक अच्छी फिल्म और @fatimasanashaikh ने अपने परफॉर्मेंस से कमाल कर दिया! पैसा वसूल फिल्म.” फातिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस नोट को री पोस्ट किया. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे सितारे हैं.

मेट्रो इन दिनों के बारे में

मेट्रो…इन दिनों, 2007 में आई “लाइफ इन अ मेट्रो” का सीक्वल है और यह आजकल के रिलेशनशिप पर बेस्ड है. जिसमें हर कोई एक दूसरे पर शक करता है. हालांकि कोंकणा 2007 के बाद से एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें सीक्वल में कास्ट किया गया है. पंकज उनके साथ इरफान खान के किरदार मोंटी जैसा ही किरदार निभा रहे हैं.

द ट्रेटर्स जीती हैं उर्फी जावेद

हाल ही में, उर्फी जावेद ने करण जौहर का रियालिटी शो द ट्रेटर्स जीता. हालांकि इसके लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया. कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि यह सब सेटिंग के तहत हुआ है. द ट्रैटर्स, जिसे करण जौहर की ओर से होस्ट किया गया था. इसमें करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ़्तार, जैस्मीन भसीन, अंशुला कपूर, महीप कपूर, जन्नत ज़ुबैर और सुधांशु पांडे जैसे स्टार्स थे.

यह भी पढ़ें- कौन है Alia Bhatt की एक्स पीए वेदिका प्रकाश शेट्टी? जिन्हें 76 लाख चुराने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >