Metro In Dino Star Cast Fees: 85 करोड़ के फिल्म में सारा- आदित्य या पंकज त्रिपाठी, किसे मिली सबसे ज्यादा फीस? जानें किसके हिस्से आई कितनी रकम

Metro In Dino Star Cast Fees: फिल्म मेट्रो इन दिनों आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मूवी में अनुपम खेर, सारा अली खान के अलावा अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता अहम किरदार में हैं. मूवी में किसे कितनी फीस मिली, यहां जानें.

Metro In Dino Starcast Fees: अनुराग बसु अपनी लेटेस्ट फिल्म मेट्रो इन दिनों की वजह से चर्चा में है, जो आज यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है, जिसमें अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता का नाम शामिल हैं. फिल्म में 6 लोगों की 6 कहानी है. एक्स पर आए रिव्यूज के मुताबिक फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई है. आइए आपको बताते हैं फिल्म में काम करने के लिए किस स्टार को कितनी फीस मिली.

मेट्रो इन दिनों के लिए अनुपम खेर- नीना गुप्ता को मिले इतने करोड़?

फिल्म मेट्रो इन दिनों में अनुपम खेर और नीना गुप्ता अहम किरदार में दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपम को फिल्म के लिए 3-5 करोड़ रुपये की फीस मिली है. जबकि नीना एक मूवी में काम करने के लिए 4 से 5 लाख रुपए लेती है. इसके अलावा फिल्म का हिस्सा फातिमा सना शेख है, जो आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में काम करने के बाद काफी पॉपुलर हुई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती है.

सारा अली खान- आदित्य रॉय कपूर के हाथ लगे इतने करोड़

कोंकणा सेन शर्मा एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 75 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस लेती है. इसके अलावा फिल्म मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी सारा अली खान के साथ बनी है. आदित्य एक मूवी के लिए 5 से 6 लाख रुपए की फीस लेते हैं, जबकि सारा के हाथ 3 करोड़ रुपए बतौर फीस लगे हैं. पंकज त्रिपाठी की फीस 4 करोड़ रुपए है और अली फजल एक मूवी में काम करने के लिए करीब 25 से 30 लाख रुपये की फीस लेते हैं.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino X Reviews: सारा- आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मेट्रो इन दिनों लोगों को आई पसंद या किया निराश? यूजर्स बोले- 6 लोग, 6 स्टोरी और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >