Metro In Dino Box Office Collection Day 3: आदित्य रॉय-सारा अली खान की 65 करोड़ी हिट या फुस्स? कमाई ने किया खुलासा

Metro In Dino Box Office Day 3: अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ने 3 दिन में कमाए कुल 11 करोड़ कमाए हैं. ऐसे में जानें क्यों पिछड़ रही है बाकी फिल्मों से.

Metro In Dino Box Office Collection Day 3: अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. ऐसे में आइए बताते हैं तीसरे दिन की कमाई कितनी रही.

तीसरे दिन की कमाई रही ठीक-ठाक

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेट्रो इन डिनो’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 1.53 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 11.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बदलाव हो सकता है.

मेट्रो इन-दिनों का कलेक्शन

  • Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़

Metro In Dino Box Office Collection: 11.03 करोड़

दूसरी फिल्मों से पीछे रह गई ‘मेट्रो इन डिनो’

बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’, ‘जाट’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों के मुकाबले ‘मेट्रो इन डिनो’ काफी पीछे रह गई है. फिल्म की धीमी शुरुआत और गिरता कलेक्शन संकेत देता है कि इसकी लंबी रेस की उम्मीद कम है.

कहानी और बैकग्राउंड

यह फिल्म चार जोड़ों की कहानी है, जो अलग-अलग शहरों में रिश्तों के उतार-चढ़ाव से जूझते हैं. इसमें प्यार, दूरी, करियर और कमिटमेंट जैसे विषयों को छूने की कोशिश की गई है. प्रीतम की और से तैयार किया गया म्यूजिक फिल्म का एक पॉजिटिव पहलू है. यह 2007 में आई ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें दिवंगत अभिनेता इरफान खान थे.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 17: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 17वें दिन फ्लॉप या हिट? 150 कमाने से सिर्फ इतनी दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >