Metro In Dino Box Office Collection Day 8: रिलीज के आठ दिन बाद ‘मेट्रो इन दिनों’ हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन ने चौंकाया

Metro In Dino Box Office Collection Day 8: मेट्रो इन दिनों को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं. दमदार कास्ट के बावजूद फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई. अब राजकुमार राव की मालिक रिलीज हो गई है, जिससे फिल्म की कमाई और गिरने की संभावना है. आइए जानें 8वें दिन का कलेक्शन.

Metro In Dino Box Office Collection Day 8: आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को रिलीज हुए अब आठ दिन हो गए. फिल्म दर्शकों पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. मूवी के कलेक्शन ने निराश किया है और इसकी कमाई बहुत कम हो गई है. आज राजकुमार राव की फिल्म मालिक रिलीज हो रही है. ऐसे में मालिक, मेट्रो इन दिनों को कड़ी टक्कर देती दिखेगी. चलिए आपके इसके 8वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

8वें दिन मेट्रो इन दिनों हिट हुई या फुस्स हुई

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में कमाई की. फिल्म का कलेक्शन हर दिन कम ही था और किसी भी दिन मूवी ने डबल डिजिट में कमाई नहीं किया. मूवी का प्रदर्शन सिनेमाघरों में निराशाजनक ही रहा. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन मूवी ने अभी तक 0.01 करोड़ का कलेक्शन किया. ये अभी के आंकड़े है और ये शाम तक बदल सकते हैं. टोटल कमाई फिल्म ने अभी तक 26.8 करोड़ का कर लिया है.

मेट्रो इन-दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 2.25 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 5: 0.05 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 6: 2.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 7: 2.19 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 8: 0.01 करोड़

Metro In Dino Box Office Collection: 26.8 करोड़

यह भी पढ़ें Maalik: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >