Metro In Dino Box Office Collection Day 5: सारा-आदित्य की फिल्म की 5वें दिन डूबी नैया, कमाई में बटोरे चिल्लर

Metro In Dino Box Office Collection Day 5: अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ ने रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 0.05 करोड़ की कमाई की. ऐसे में जानिए फिल्म की अब तक की कमाई.

Metro In Dino Box Office Collection Day 5: अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ को रिलीज हुए अब पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म दर्शकों को खास तौर पर प्रभावित नहीं कर पाई है. स्टारकास्ट में अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा जैसे बड़े नाम होने के बावजूद, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है. अब फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए. ऐसे में आइए बताते हैं डे 5 को फिल्म की कमाई कितनी रही.

पांचवें दिन ‘मेट्रो इन डिनो’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार (डे 5) को फिल्म ने महज 0.05 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 19.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बदलाव हो सकता है.

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर में पिछड़ी

‘मेट्रो इन डिनो’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘सितारे जमीन पर’, ‘कन्नप्पा’ और ‘मां’ जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है. कमजोर ओपनिंग और गिरता हुआ ग्राफ साफ संकेत देता है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित नहीं हो रही.

मेट्रो इन-दिनों का डे वाइज कलेक्शन

Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 2.25 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 5: 0.05 करोड़

Metro In Dino Box Office Collection: 19.05 करोड़

फिल्म की थीम और म्यूजिक

‘मेट्रो इन डिनो’ की कहानी चार जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग शहरों में रिश्तों की पेचीदगियों, प्यार, करियर और कमिटमेंट जैसे मुद्दों से जूझते हैं. फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है, जो फिल्म की एक पॉजिटिव झलक बनकर सामने आता है.

यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में वापसी पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे लाखों घरों से जुड़ने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >