Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 65 करोड़ के बजट में बनी मेट्रो इन दिनों फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंका देगी

Metro In Dino Box Office Collection Day 2: अनुराग बसु की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे कलाकारों की टोली हैं. ओपनिंग डे पर मूवी की कमाई में सुस्ती देखी गई. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका क्या हाल हुआ.

Metro In Dino Box Office Collection Day 2: अनुराग बसु की ओर से निर्देशित और अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा स्टारर मेट्रो इन डिनो फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसलिए तो ओपनिंग डे पर इसने ठीक ठाक कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन मूवी की कमाई कैसी रही.

दूसरे दिन मेट्रो इन-दिनों ने कमाए महज इतने रुपये

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो इन दिनों ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 0.58 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 3.93 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर इसने सुस्ती से 3.35 करोड़ कमाए. यह फिल्म रेड 2, जाट, केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5 जैसी किसी भी मूवीज के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई.

मेट्रो इन-दिनों का कलेक्शन

  • Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 3.39 करोड़

Metro In Dino Box Office Collection: 6.89 करोड़

मेट्रो इन डिनो के बारे में

यह फिल्म चार जोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग शहरों में प्यार और प्रतिबद्धता के उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं. संगीत प्रीतम ने तैयार किया है. लाइफ… इन ए मेट्रो 2007 का सीक्वल है, जिसे अनुराग बसु ने निर्देशित किया था और जिसमें इरफान ने मुख्य भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के तुरंत बाद क्यों पराग त्यागी कुत्ते को घुमाने ले गए थे बाहर, करीबी दोस्त बोले- एक समय में डर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >