Metro In Dino Box Office Collection Day 13: 13 दिन में डूबी सारा-आदित्य की फिल्म की नैया, टोटल कलेक्शन में बटोरे चिल्लर

Metro In Dino Box Office Collection Day 13: आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की फिल्म ने अब तक सिर्फ 42.3 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में जानें 13वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Metro In Dino Box Office Collection Day 13: आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान स्टारर फिल्म मेट्रो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी.अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस इमोशनल ड्रामा फिल्म ने शुरुआती कुछ दिनों तक थोड़ी कमाई की, लेकिन अब इसकी रफ्तार काफी धीमी हो गई है.

फिल्म में सारा और आदित्य के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और पंकज त्रिपाठी जैसे शानदार कलाकारों की मौजूदगी है. फिर भी दर्शकों का रिस्पॉन्स फीका नजर आ रहा है. ऐसे में अब इसे रिलीज हुए 13 हो चले हैं, तो आइए बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

13वें दिन की कमाई?

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 13वें दिन तक कुल 42.3 करोड़ रुपये की कमाई की है. 13वें दिन का कलेक्शन सिर्फ 0.09 करोड़ रुपये रहा, जो फिल्म के गिरते ग्राफ को दर्शाता है. मौजूदा समय में सिनेमाघरों में राजकुमार राव की मालिक जैसी फिल्मों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिससे मेट्रो इन दिनों की कमाई पर असर पड़ा है.

जानें किस दिन मेट्रो इन दिनों ने कितनी कमाई की

Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 2.25 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 5: 0.05 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 6: 2.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 7: 2.19 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 8: 2.35 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 9: 4.6 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 10: 4.58 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 11: 1.25 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 12: 1.65 करोड़
Metro In Dino Box Office Collection Day 13: 0.09 करोड़

कुल कमाई- 42.3 करोड़

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Lifetime Collection: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा हिट या फ्लॉप? 90 करोड़ रुपए बजट, जानें अबतक कितना किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >