Metro In Dino का अनुपम खेर ने किया रिव्यू, इसे बताया रियल हीरो, कहा- कहानी से खुद को जोड़…

Metro In Dino: अनुराग बसु की ओर से निर्देशित और सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर मेट्रो इन-दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले दिन फिल्म की अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. इसी बीच अनुपम खेर ने निर्देशक अनुराग बसु और टीम के अन्य सदस्यों की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. साथ ही प्रीतम के गाने फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स बताया.

Metro In Dino: अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा फिल्म मेट्रो…इन डिनो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि प्रीतम के म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है. बीते दिनों रोमांटिक ड्रामा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर जैसे सेलेबेस शामिल हुए. अब अनुपम खेर ने मूवी की जमकर तारीफ की.

अनुपमा खेर ने मेट्रो इन-दिनों का किया रिव्यू

अनुपम खेर ने मेट्रो…इन डिनो की टीम के साथ एक्स पर एक तस्वीर साझा की. उन्होंने फिल्म की समीक्षा साझा की और इसे बेहतरीन बताया. एक्टर ने लिखा, “उत्कृष्ट: स्पेशल प्रीमियर पर #MetroInDino देखी… क्या अद्भुत फिल्म है! उन्होंने जो जादू रचा है, उसके लिए #AnuragBasu को सलाम. हर आयु वर्ग किसी भी कहानी से खुद को जोड़ पाएगा. हर विभाग प्रथम श्रेणी का है. असली हीरो जीनियस @ipritamofficial है. फिल्म में अन्य हीरो मेरे साथी हैं. इस फिल्म को विश्व सिनेमा प्रेमियों तक पहुंचाने के लिए @tseries और #BhushanKumar और उनकी बेहतरीन टीम को बधाई! जय हो! #MetroInDino #Life #Movies.”

मेट्रो…इन डिनो के बारे में

अनुराग बसु की ओर से निर्देशित मेट्रो…इन डिनो में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं. चार अलग-अलग मेट्रो शहरों में सेट की गई यह रोमांटिक कहानी चार जोड़ों की कहानी है, जो अपनी जिंदगी, प्यार और करियर को लेकर आगे बढ़ते हैं. यह 2007 में आई फिल्म ‘लाइफ़ इन ए…मेट्रो’ का सीक्वल है, जिसे अनुराग बसु ने ही निर्देशित किया था.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >