Met Gala 2025: कियारा के बेबी बंप डेब्यू से शाहरुख के सिग्नेचर पोज तक, मेट गाला 2025 में छाया बॉलीवुड

Met Gala 2025 का आगाज 5 मई को हो गया है. न्यूयॉर्क में आयोजित इस भव्य इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की धाक देखने को मिली. एक तरफ कियारा अडवाणी ने अपने बेबी बंप से कैमरे और ऑडियंस की निगाहें अपनी ओर खींची. वहीं, शाहरुख खान के सिग्नेचर स्टाइल ने उन्हें एक बार फिर किंग खान साबित किया.

Met Gala 2025 Highlights: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2025 का आगाज 5 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हो गया है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार्स की धाक नजर आ रही है. यहां कियारा अडवाणी के बेबी बंप डेब्यू से लेकर शाहरुख खान के आइकॉनिक सिग्नेचर पोज तक, भारतीय इंडस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया है. इस साल की थीम, ‘टेलर्ड फॉर यू’ ब्लैक फैशन और डैंडीज्म के 300 साल पूरे होने का जश्न मनाती है. वहीं, इवेंट के को-होस्ट में फैरेल विलियम्स, कोलमैन डोमिंगो, ए$एपी रॉकी और वोग की अन्ना विंटोर शामिल हैं.

कियारा आडवाणी का बेबी बंप डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी काफी वक्त से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं. इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर लाइमलाइट बटोरने से पीछे नहीं हटी हैं. मेट गाला में बेबी डेब्यू करने वाली कियारा पहली अभिनेत्री हैं. जब उन्होंने अपने काले, सफेद और सुनहरे रंग के मिश्रण वाले गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली, तब सभी की आंखे और हर कैमरा उन्हीं पर टिक गया. एक्ट्रेस की ड्रेस को ‘ब्रेवहार्ट्स’ नाम दिया गया, जिसका मतलब महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक है.

कियारा ने इवेंट के दौरान अपने इस खास लुक को लेकर भावुक होते हुए कहा, ‘एक कलाकार और एक मां बनने जा रही महिला के तौर पर, ये पल मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक है. मेट गाला जैसे मंच पर इस खास फेज को दर्शाना मेरे लिए गर्व की बात है.’

शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज

मेट गाला 2025 की शान में चार चांद बॉलीवुड के किंग खान ने अपने ऑल ब्लैक ऑउटफिट में लगाई. यहां उन्होंने अपने सिग्नेचर पोज और ‘K’ इनिशियल के चेन और हाथ में एक रॉयल छड़ी के साथ एक बार फिर साबित कर दिया कि इंडस्ट्री का किंग खान सिर्फ एक ही है, वह है खुद शाहरुख.

दिलीजित दोसांझ रॉयल लुक

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपने पारंपरिक सिख जोड़े में रेड कारपेट पर एंट्री ली. यहां वह फुल वाइट ऑउटफिट में काफी रॉयल नजर आए मानों जैसे कोई राजा हो. उनके लुक को तलवार ने बेहद ही खुस्बूरति से कम्पलीट किया.

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की डीवा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी इस इवेंट में अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. एक तरफ जहां प्रियंका वाइट और ब्लैक पोल्का डॉट गाउन में केहर ढा रही थीं. वहीं, निक वाइट शर्ट और ब्लैक ट्रॉउजर में हैंडसम लग रहे थे.

इन स्टार्स ने भी की शिरकत

मेट गाला 2025 में इस बार कई भारतीय सितारे शामिल हुए, जिनमें शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, मनीष मल्होत्रा और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं. इनके अलावा म्यूजिक, स्पोर्ट्स और अन्य कई क्षेत्र से कलाकारों ने हिस्सा लिया.’

यह भी पढ़े: Jaat vs Sikandar: सनी देओल या सलमान खान? वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस का राजा कौन है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >