Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: 50 करोड़ में बनी मेरे हसबैंड की बीवी मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन की इतनी कमाई

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है. फिल्म ने सोमवार को बेहद कम कमाई की. फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी हैं.

Mere Husband Ki Biwi Day 4 Collection Day 4: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा. फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में प्रदर्शन नहीं किया. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 50-60 करोड़ रुपये है. हालांकि कलेक्शन देखकर लगता है कि मूवी अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी. चलिए आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने चौथे दिन सिर्फ इतने करोड़ कमाए

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की कमाई पहले दिन से ही कम है. फिल्म को विक्की कौशल की छावा से कड़ी टक्कर मिली और इसका नतीजा कमाई पर देखने को मिला. मूवी अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है और इसका टिकना चुनौतीपूर्ण लग रहा. Sacnilk.com के अनुसार, चौथे दिन मूवी ने सिर्फ 51 लाख रुपये ही कमाए. अबतक मूवी की टोटल कलेक्शन सिर्फ 4.82 करोड़ रुपये ही हुई है.

  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1.5 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 1.7 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.11 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 51 लाख रुपये

नेट कलेक्शन- 4.82 करोड़ रुपये

मंडे टेस्ट में छावा हिट हुई या फ्लॉप?

  • छावा डे 1: 31 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 37 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 48.5 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 24 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 25.25 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 32 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 21.5 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 23.5 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 44 करोड़ रुपये
  • छावा डे 1: 18.50 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन-345.25 करोड़ रुपये

Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >