सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि के किसिंग सीन पर जब सेंसर बोर्ड ने चला दी थी कैंची, एक्ट्रेस ने बताया...

सनी देओल की फिल्म गदर 2 इसी साल रिलीज होने वाली है. इस बीच सनी और मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म डकैत से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते है. बता दें कि मूवी साल 1987 में आई थी.

सनी देओल और अमीषा पटेल इस साल अपनी आगामी फिल्म गदर 2 लेकर आ रहे है. गदर 2, 2001 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है और अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित है. फिल्म अगस्त में रिलीज होगी और अभी से सनी और अमीषा इसके प्रमोशन में लगे हुए है. इस बीच एक्टर से जुड़े कई किस्से सामने आ रहे है. एक किस्सा आपका बताते है जिसमें मीनाक्षी शेषाद्री है.

सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री का वो किस

सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म डकैत साल 1987 में आई थी. फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था. मूवी में एक किसिंग सीन, जिसपर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी थी. इस किस सीन के बारे में ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, सनी देओल के साथ फिल्म डकैत में मेरा एक किसिंग सीन था, जो एक गाने से ठीक पहले था. मैं सनी को इसके बारे में बहुत प्रोफेशनल होने और मुझे सहज बनाने के लिए पूरा श्रेय देती हूं. लेकिन सेंसर ने उस सीन को काट दिया.’

फिल्म डकैत की कहानी

फिल्म डकैत की कहानी ऐसे इंसान पर पर आधारित है, जो क्षेत्र के जमींदारों द्वारा परेशान होने के बाद डकैत बन जाता है. फिल्म में सनी और मीनाक्षी के अलावा राखी, रजा मुराद, सुरेश ओबेरॉय, परेश रावल और उर्मिला मातोंडकर ने अहम किरदार निभाया था.

Also Read: Gadar 2 Sakina: 22 साल में इतनी बदल गई तारा सिंह की सकीना, बिकिनी फोटोज से इंटरनेट का बढ़ाती है पारा

सनी देओल की फिल्म गदर 2

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें वो गदर 2 में नजर आएंगे. कहानी में 20 साल का लीप है और इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तान जाएंगे. गदर एक प्रेम कथा, अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित अपने समय के बॉलीवुड इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र, दोनों कर चुके हैं इन 3 एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में रोमांस,तीसरा नाम है शॉकिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >