May Upcoming Films: इस एक्टर की दो-दो फिल्में होगी इस महीने रिलीज, आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये फिल्में, देखें लिस्ट

1 / 1
May Upcoming Films: इस एक्टर की दो-दो फिल्में होगी इस महीने रिलीज, आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये फिल्में, देखें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

May Upcoming Films

May Upcoming Films: मई में कई शानदार और दिलचस्प मूवी रिलीज हो रही है. लिस्ट में राजकुमार राव की श्रीकांत, मिसेज एंड माही जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मई का महीना शुरू होने में सिर्फ एक दिन रह गया है. इस महीने कई बड़ी फिल्में सिेनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लिस्ट में राजकुमार राव की श्रीकांत, मिसेज एंड माही जैसी फिल्में शामिल है.

Tippsy

‘आशिकी’ फेम दीपक तिजोरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टिप्सी’ को लेकर सुर्खियों में है. कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था. अब मूवी 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है. इसकी कहानी तीन महिलाओं के बारे में है.

Srikanth

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये एक बायोपिक है और इसमें राजकुमार श्रीकांत बोल्ला के रोल में दिखे है. तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Bhaiyya ji

मनोज बाजपेयी की मूवी भैया जी 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में मनोज एक्टर के अलावा निर्माता बने है. ये एक एक्शन ड्रामा मूवी है और इसे अपूर्व सिंह कार्की ने निर्देशित किया है. बता दें कि मनोज पिछली बार वेब सीरीज साइलेंस 2 में दिखे थे.

Kartam bhugtam

श्रेयस तलपड़े और विजय राज की फिल्म कर्तम भुगतम, 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसका सोहम शाह ने निर्देशन किया है. यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

Mr and mrs mahi

इस महीने राजकुमार राव की एक और मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हो रही है. फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसका पोस्टर कुछ समय पहले ही जारी किया गया था. इसमें राजकुमार के अपोजिट जान्हवी कपूर है. इसमें राजकुमार महेंद्र बने है और जान्हवी महिमा के रोल में दिखी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से राजन शाही ने हिना खान को निकाला था शो से बाहर, सालों बाद हुआ खुलासा

Mr And Mrs Mahi: राजकुमार राव ने शुरू की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शूटिंग, जाह्नवी कपूर है उनकी हीरोइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >