Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: ‘मस्ती 4’ ने 5वें दिन मारी बाजी या हो गई फुस्स? टोटल कलेक्शन देखकर शॉक लग जाएगा

Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: फिल्म मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. फिल्म की कमाई बहुत कम है और अब जाकर इसने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. 5वें दिन की कमाई का रिपोर्ट आ गया है.

Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: फिल्म मस्ती 4 में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी दिखी है. तीनों एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने लौट आए. मूवी मस्ती 4 का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म धीरे-धीरे कमाई कर रही है. फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 120 बहादुर से था, जो मस्ती 4 के साथ ही रिलीज हुई थी. इसके अलावा अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे 2 भी सिनेमाघरों में अभी तक टिकी हुई है. चलिए आपको मस्ती 4 के 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

5वें दिन मस्ती 4 का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?

Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो मस्ती 4 ने 5वें दिन 0.04 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की. जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 10.04 करोड़ तक पहुंच गई. फिल्म ने सनी लियोनी की मूवी ‘कुछ कुछ लोचा है’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस फिल्म का भारत में 4 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन था. 28 नवबंर को धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हो रही है. उसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना थोड़ा मुश्किल होगा.

मस्ती 4 ने अब तक किस दिन कितनी कमाई की

  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 3- 3 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 4- 1.5 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 5- 0.04 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

कुल कमाई- 10.04 करोड़ रुपये

मस्ती 4 में किसका कैमियो है?

मस्ती 4 में नरगिस फाकरी, तुषार कपूर और अरशद वारसी का कैमियो रोल है. फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. मूवी की हीरोइन एलनाज नोरौजी, रूही सिंह और श्रेया शर्मा हैं.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘मस्ती 4’ का धमाका, विवेक ओबेरॉय- आफताब शिवदासानी की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >