Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड, चौंकाने वाला है दूसरे दिन का कलेक्शन

Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ एक ही दिन 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मस्ती 4 ने धीमी शुरुआत के बाद भी एक नया रिकॉर्ड बना लिया. चलिए आपको दूसरे दिन का कलेक्शन भी बताते हैं.

Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की लेटेस्ट रिलीज ‘मस्ती 4’ फाइनली थिएटर्स में आ चुकी है. मिलाप जावेरी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कोई खास कमाल नहीं की. जबकि उनकी पिछली रिलीज ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. ‘मस्ती 4’ का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर ‘120 बहादुर’ से हुआ. भले ही ‘मस्ती 4’ ने कई खास कमाई नहीं की, लेकिन फिर भी ये एक रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. साथ ही दूसरे दिन का कलेक्शन भी बताते हैं.

दूसरे दिन ‘मस्ती 4’ ने कितनी कमाई की?

21 नवंबर को ‘मस्ती 4’ रिलीज हुई. sacnilk की अर्ली अपडेट की मानें तो पहले दिन मूवी ने सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. दूसरे दिन का अर्ली अपडेट आ गया है और इसके मुताबिक मूवी ने 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि ये सुबह 8 बजे के नंबर्स है और शाम तक कलेक्शन में इजाफा होगा. उम्मीद जताई जा रही कि फिल्म की कमाई अभी और बढ़ेगी. टोटल कमाई मूवी ने 2.8 करोड़ की कर ली

स्लो कमाई के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

‘मस्ती 4’ की बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी शुरुआत हुई है, लेकिन फिर भी इसने फिल्म ‘मस्ती’ का ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. फिल्म ‘मस्ती’ साल 2004 में रिलीज हुई थी और ये इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म थी. ‘मस्ती’ ने पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि ग्रैंड मस्ती ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करते हुए 12.50 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसके अलावा ग्रेट ग्रैंड मस्ती ने पहले दिन सिर्फ 2.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, मस्ती 4 के साथ रिलीज हुई फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: रितेश देशमुख या फरहान अख्तर, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी? जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >