Mastiii 4 Box Office Collection: बुरी तरह पिट गई मस्ती 4, रेंग-रेंग कर भी 20 करोड़ नहीं छू पाई, कलेक्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश

Mastiii 4 Box Office Collection: फिल्म मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई. कहानी को दर्शकों ने नकार दिया. रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी स्टारर फिल्म का कलेक्शन बहुत कम है.

Mastiii 4 Box Office Collection: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की नयी फिल्म मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआती दिनों से ही मूवी कोई कमाल नहीं दिखा पाई. इसका क्लैश फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर से बॉक्स ऑफिस पर हुआ. मूवी अब रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है. अब कल यानी 4 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज होगी, इसके बाद मूवी का टिक पाना मुश्किल है.

मस्ती 4 का 13वें दिन का कलेक्शन

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मस्ती 4 ने 13वें दिन 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 14.86 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है. फिल्म अपने बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई. जिस हिसाब से फिल्म कलेक्शन कर रही है, उसे देखते हुए लग रहा कि ये 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर पाएगी.

डे वाइज मस्ती 4 का कलेक्शन

  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: 3 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: 1.6 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: 1.6 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: 1.15 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: 1 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: 0.2 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 9: 0.25 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 10: 0.25 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 11: 0.12 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 12: 0.13 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 13: 0.06 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 14. 86 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Prediction Day 1: ‘धुरंधर’ होगी हिट या मिस? रणवीर सिंह की फिल्म ओपनिंग डे पर मचाएगी तूफान या करेगी निराश, रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >