Mastiii 4 में को-स्टार्स रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय संग काम करने पर आफताब शिवदासानी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सेट के बाहर बातचीत मुश्किल

Mastiii 4 में रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय संग दोबारा काम करने पर आफताब शिवदासानी ने कहा कि सेट पर बॉन्डिंग जबरदस्त होती है, लेकिन शेड्यूल के कारण सेट के बाहर बातचीत मुश्किल हो जाती है. जानें उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

Mastiii 4: ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त ‘मस्ती 4’ इस शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. बॉलीवुड की यह लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज एक बार फिर दर्शकों के लिए ढेर सारी हंसी और मस्ती लेकर आ रही है. इस बार भी फिल्म में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की तिकड़ी नजर आएगी, साथ ही अरशद वारसी भी टीम का हिस्सा हैं.

अब आफताब शिवदासानी, जो शुरुआत से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, एक बार फिर अपनी इस पसंदीदा टीम के साथ स्क्रीन पर लौट रहे हैं. हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने रितेश और विवेक के साथ अपनी बॉन्डिंग और इंडस्ट्री के बदलते कामकाज पर खुलकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया है

“फिल्म के बाहर वही कनेक्शन बनाए रखना मुश्किल”

आफताब ने कहा, “इंडस्ट्री का नेचर ऐसा है कि हम सब अपने-अपने कामों में बिजी रहते हैं. सेट पर हम तीनों- मैं, रितेश और विवेक काफी जुड़े रहते हैं, जो हर कोई देख सकता है. लेकिन फिल्म के बाहर वही कनेक्शन बनाए रखना मुश्किल होता है.”

उन्होंने बताया कि सभी के पास अलग काम होते हैं और शेड्यूल इतना टाइट होता है कि लगातार बातचीत हो पाना मुश्किल है. वह कहते हैं, “हमारा एक WhatsApp ग्रुप है, जिस पर हम चैट कर लेते हैं. लेकिन मिलना शेड्यूल्स की वजह से बहुत कम हो पाता है. किसी भी तरह की पर्सनल वजह नहीं है, बस वर्क कल्चर ऐसा है.”

मस्ती 1 से शुरू हुई दोस्ती

आफताब ने आगे बताया कि यह बॉन्डिंग ‘मस्ती’ की पहली फिल्म से ही बननी शुरू हो गई थी. उन्होंने कहा, “हम तीनों की दोस्ती की शुरुआत वहीं से हुई थी. रितेश तब CM का बेटा नहीं था, बल्कि वह वही लड़का था जिसके खिलाफ मैं साउथ बॉम्बे में क्रिकेट खेलता था. हमारे बीच काफी प्रतियोगिता रहती थी. विवेक से मैं पहली बार ‘कंपनी (Kompany)’ के सेट पर मिला था, जब रामोजी ने मुझे वहां बुलाया था. तो यह तीन लोगों का एक बहुत ही दिलचस्प मिक्स था जो एक अनोखी एडल्ट कॉमेडी के लिए एक साथ आ रहे थे जो पहले कभी नहीं हुई थी.”

यह भी पढ़ें- Bhoot Bangla: तब्बू ने अक्षय कुमार संग 25 साल बाद काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उनका ह्यूमर और एनर्जी आज भी पहले जैसी ही है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >