Mastiii 4 में रितेश देशमुख संग काम करने पर को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कॉमेडी में उनका जवाब नहीं

Mastiii 4 एक्टर निशांत मलकानी ने को-स्टार रितेश देशमुख की तारीफ करते हुए उन्हें इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड और विनम्र एक्टर्स में से एक बताया. उन्होंने रितेश के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया.

Mastiii 4: मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी ‘मस्ती 4’ 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, और आफताब शिवदासानी जैसे मस्ती फ्रैंचाइजी के ओजी सितारे एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाले हैं. वहीं, इस बार फिल्म में नया चेहरा निशांत मलकानी भी नजर आने वाले हैं, जिन्होंने हाल ही में रितेश देशमुख की जमकर तारीफ की. उन्होंने एक्टर के लिए क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

निशांत ने की रितेश देशमुख की तारीफ

फिल्मीज्ञान से बातचीत में निशांत ने कहा कि रितेश देशमुख न सिर्फ एक शानदार कॉमिक एक्टर हैं बल्कि गंभीर किरदारों में भी उतन�� ही प्रभावशाली हैं. उन्होंने कहा, “रितेश बहुत ही गंभीर अभिनेता हैं, लेकिन कॉमेडी में भी उनका जवाब नहीं. मुझे लगता है कि वह इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी यही वर्सेटिलिटी उन्हें सबसे अलग बनाती है.”

निशांत मलकानी: “ये तीनों ओजी मस्ती बॉयज हैं”

निशांत ने बताया कि मस्ती 4 जैसी लंबे समय से चल रही फ्रैंचाइजी में काम करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसमें पहले से रितेश, विवेक और आफताब जैसे स्थापित कलाकार मौजूद थे. उन्होंने कहा, “शुरुआत में मैं थोड़ा नर्वस था. यह मेरी पहली ‘मस्ती’ फिल्म थी और ये तीनों ओजी मस्ती बॉयज हैं. लेकिन उन्होंने मुझे पुरे दिल से स्वीकार किया और बिल्कुल सहज महसूस करवाया. ”

फिल्म का मजेदार किस्सा

निशांत ने आगे सेट से एक मजेदार किस्सा भी साझा किया. वह बोले, “जब रितेश ने मुझे पहली बार सेट पर देखा, मैं बिना शर्ट के एक गाने की शूटिंग कर रहा था. वह मेरे पास आए और बोले, ‘मुझे नहीं पता था कि तुम अपनी शर्ट के अंदर यह सब पैक कर रहे हो! अब हमें जैकेट पहननी पड़ेगी.’ यह मेरे लिए बड़ी तारीफ थी.”

उन्होंने बताया कि उनका और रितेश का पहला सीन एक कॉमेडी सीन था, जिसे टीम ने पहले कमजोर माना था, लेकिन शूट के बाद रितेश ने निशांत की तारीफ करते हुए कहा, “भाई, तुम शानदार एक्टर हो.”

निशांत के मुताबिक, रितेश की ये तारीफ उनके लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन थी.

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 4: हॉरर-कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने फिर लौटेंगे कार्तिक आर्यन, डायरेक्टर अनीस बज्मी ने ‘भूल भुलैया 4’ पर लगाई मुहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >