Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के गानों के पीछे 9 महीनों की मेहनत, मनोज मुंतशिर बोले- लिखते वक्त छलक पड़ते थे आंसू

Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गानों को लेकर गीतकार मनोज मुंतशिर ने दिल छू लेने वाला अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि इन गानों को लिखने में पूरे 9 महीने लगे और कई बार लिखते वक्त भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए.

Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए अब दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. सिर्फ कहानी और स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि फिल्म के गाने भी लोगों के दिल को छू रहे हैं. इन गानों के पीछे गीतकार मनोज मुंतशिर की लंबी मेहनत और भावनाएं जुड़ी हुई हैं.

हाल ही में मनोज मुंतशिर ने ‘बॉर्डर 2’ के गानों को लेकर एक इंटरव्यू में अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि ये गाने किसी एक दिन में नहीं लिखे गए, बल्कि इसके लिए लगभग 9 महीने का समय लगा.

एक दिन में नहीं बने गाने

मनोज मुंतशिर ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ के गीत लगातार लिखे और बदले गए. कभी शब्द ठीक लगे, तो कभी नई धुन आने पर लगा कि इसे और बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह एक लंबी और लगातार चलने वाली प्रक्रिया थी, जिसमें हर दिन मेहनत और सोच शामिल रही.

लिखते समय भावुक हो जाते थे

गीतकार ने यह भी बताया कि इस फिल्म के गाने लिखना उनके लिए आसान नहीं था. कई बार जब वे लिख रहे होते थे, तो भावनाओं पर काबू नहीं रह पाता था. मनोज ने कहा कि कुछ पंक्तियां इतनी गहरी थीं कि लिखते समय आंखों में आंसू आ जाते थे. ये गाने सिर्फ शब्द नहीं थे, बल्कि फिल्म के किरदारों, कहानी और देश के लिए भावना का हिस्सा थे.

पुराने गानों को भी दिया नया रंग

‘बॉर्डर 2’ में 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के मशहूर गानों को नए अंदाज में पेश किया गया है. मनोज मुंतशिर ने पुराने गानों में नए शब्द जोड़े हैं और साथ ही फिल्म के लिए नए गाने भी लिखे हैं.
दर्शकों को पुराने और नए दोनों तरह के गाने काफी पसंद आ रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म के गाने सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर खूब सुने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़ कायम, डे 9 पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई, 250 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >