क्यों मनोज वाजपेयी के फिल्म सेट पर नहीं जातीं पत्नी शबाना रजा? असली वजह जान रह जाएंगे हैरान

Why Shabana Raza Dont Visit Manoj Bajpayee Film Set: मनोज वाजपेयी ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी शबाना रजा उनके फिल्म सेट पर कभी नहीं जाती हैं.

Why Shabana Raza Dont Visit Manoj Bajpayee Film Set: बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. अब अभिनेता ने अपनी पत्नी शबाना रजा को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि शबाना संग उनकी पहली मुलाकात किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं थी. दोनों एक पार्टी में मिले थे और पहली ही नजर में उन्हें प्यार हो गया.

Manoj Bajpayee First Sight Love With Shabana Raza: पहली नजर में शबाना को दिल दे बैठे थे मनोज वाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब मैंने उन्हें (शबाना रजा) पहली बार देखा और उनसे बात की, तो मैं पूरी तरह उनका दीवाना हो गया. हमें प्यार हो गया और सच कहूं तो पहली मुलाकात के दिन से ही हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.”

Manoj bajpayee shabana raza, photo- instagram

Why Shabana Raza Never Visits Manoj Bajpayee on Film Sets: क्यों मनोज वाजपेयी के सेट पर नहीं आती शबाना रजा

मनोज ने आगे बताया, “मेरी पत्नी फिल्म बैकग्राउंड से हैं, तो वह सभी चीजों को काफी अच्छे से समझती है. यही वजह है कि उन्होंने फैसला किया कि वह कभी मेरे फिल्म सेट पर नहीं आएंगी. शुरुआत में ही उन्होंने समझ लिया था कि सेट पर मनोज का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है. वह कभी ऐसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहती थीं, जहां उन्हें लगे कि उनकी मौजूदगी से ध्यान बंट रहा है या वह खुद कंफर्टेबल नहीं है. तभी उन्होंने तय कर लिया कि वह मेरे सेट पर नहीं जाएंगी.”

Manoj bajpayee shabana raza, photo- instagram

Manoj Bajpayee Shabana Raza Love Story: मनोज बाजपेयी और शबाना रजा की लवस्टोरी

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि कई बार उनका मन करता है कि शबाना उनके साथ फिल्म के सेट पर आएं, लेकिन वह आज भी अपने उस फैसले पर कायम हैं. करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शबाना रजा और मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में शादी की. इसके बाद 2011 में दोनों ने बेटी आवा नायला का स्वागत किया. शबाना ने 2009 में एक्टिंग छोड़ दी.

यह भी पढ़ें- 3 ब्लॉकबस्टर सीजन बाद बड़ा सीक्रेट आउट, The Family Man के लिए मनोज वाजपेयी नहीं, ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद

यह भी पढ़ें- Governor: अदा शर्मा ने मनोज वाजपेयी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लाइव देखने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >