25 साल बाद ममता कुलकर्णी की स्क्रीन पर वापसी, झलक देख फैंस हुए हैरान

Mamta kulkarni: बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन ममता कुलकर्णी की 25 साल बाद टीवी पर वापसी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है. उनका बदला हुआ लुक और मांग भरी स्टाइल देखकर फैंस हैरान हैं.

Mamta kulkarni: 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद उन्होंने टीवी पर वापसी की है. उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें उनका बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस भी चौंक गए हैं. दरासल कलर्स टीवी का फेवरेट शो ‘लाफटर शेफ 3’ का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें ममता कुलकर्णी गेस्ट बनकर आईं हैं.

25 साल बाद टीवी पर दिखीं ममता कुलकर्णी

करीब 25 साल तक फिल्मी दुनिया से दूर रहीं ममता कुलकर्णी अब फिर से कैमरे के सामने नजर आई हैं. हाल ही में वह टीवी शो लाफटर शो के एक क्लिप में दिखाई दीं. वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने अपनी मांग भरी हुई है और उनका अंदाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है. यही वजह है कि क्लिप देखते ही कई लोग हैरान रह गए.

शो के प्रोमो क्या दिखाया गया ?

शो के प्रोमो में ममता कुलकर्णी को कृष्णा के माथे पर टीका लगाते देखा जा सकता है. पूरे सेट में हंसी और ठहाकों की गूंज फैल गई. इसके बाद कृष्णा खुद पर गुलाल लगाते नजर आए, जिससे माहौल और मजेदार बन गया.

ममता कुलकर्णी की हिट फिल्मों के नाम

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और 90 के दशक में दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई हैं. उन्होंने ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी है’, करण अर्जन और ‘वक्त हमारा है’ जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में उनके ग्लैमरस लुक और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें 90 S की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में शामिल कर दिया.

सोशल मीडिया रिस्पॉन्स

वीडियो वायरल होते ही इंस्टाग्राम पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई किसी ने उनकी वापसी की खुशी जाहिर की तो किसी ने उनके नए लुक को देखकर अपनी हैरानी जताई. वीडियो देखते ही लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनके पुराने फैन फॉलोवर खुश हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में अनुराग और पत्नी रितिका का इमोशनल पोस्ट, क्या है इनसाइड स्टोरी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >