‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Bhagyashree: भाग्यश्री ने हाल ही में खुलासा किया कि ‘मैंने प्यार किया’ के दौरान उन्हें सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह डिमांड और सप्लाई पर चलती है और कलाकारों की फीस भी उसी हिसाब से तय होती है.

Bhagyashree: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने सलमान खान को रातोंरात स्टार बना दिया था. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म के लीड हीरो सलमान खान को उनकी को-स्टार भाग्यश्री से काफी कम फीस मिली थी. बताया जाता है कि भाग्यश्री को सलमान से लगभग चार गुना ज्यादा रकम दी गई थी.

भाग्यश्री को मिली थी ज्यादा फीस

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने इंडस्ट्री में फीस और जेंडर पे गैप को लेकर खुलकर बात की. उनसे पूछा गया कि क्या सच में उन्हें सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी. इस पर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह डिमांड और सप्लाई पर चलती है.

‘यह पूरी तरह बिजनेस पर निर्भर करता है’

भाग्यश्री ने कहा कि कई बार एक्ट्रेस को उतनी ही फीस मिलती है, जितनी रकम पर वह काम करने के लिए तैयार होती हैं. अगर कोई दूसरी कलाकार कम पैसों में काम करने को तैयार हो जाए, तो निर्माता उसी को मौका दे देते हैं. उन्होंने माना कि जब तक महिलाएं एकजुट होकर अपनी मेहनत की सही कीमत तय नहीं करेंगी, तब तक यह अंतर बना रहेगा.

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ पैसों की वजह से काम नहीं किया जाता. कलाकारों के लिए यह भी जरूरी होता है कि वे जिन लोगों के साथ काम कर रहे हैं, उनके साथ सहज महसूस करें. उनके मुताबिक, यह इंडस्ट्री काफी अस्थिर है और यहां हर समय परिस्थितियां बदलती रहती हैं.

फिर साथ दिखे सलमान और भाग्यश्री

वर्क फ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की मां का किरदार निभाया. दिलचस्प बात यह रही कि इस फिल्म में सलमान खान भी दिखाई दिए, लेकिन दोनों का कोई सीन साथ में नहीं था.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >